facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

दूसरे चरण का मतदान कल; UP की 8 सीटों पर होगी वोटिंग, BJP के सामने अपनी 7 सीटें बचाने की चुनौती

नोएडा सीट पर भाजपा के टिकट पर हैट्रिक बनाने महेश शर्मा मैदान में है तो उनके सामने सपा के महेंद्र नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी हैं।

Last Updated- April 25, 2024 | 7:38 PM IST
नहीं है Voter ID-Card, फिर भी ऐसे दे सकेंगे वोट, Don't have Voter ID-Card, still can vote like this

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र की आठ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की इन आठ सीटों पर विपक्षी इंडिया गठबंधन की असली परीक्षा होगी।

इस चरण की आठ सीटों में गठबंधन की ओर से चार-चार सीटों पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने पिछले चुनाव में जीती गयी आठ में से सात सीटें बचाने की चुनौती है।

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को प्रदेश की आठ सीटों अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलन्दशहर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर (नोयडा) में होगा। इनमें 2019 के लोक सभा चुनाव में अमरोहा को छोड़ 7 सीट भाजपा ने जीती थी।

इस बार भाजपा ने गाज़ियाबाद, बागपत और मेरठ से अपना पिछला उम्मीदवार बदल दिया है। इस बार के लोक सभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से भाजपा गठबन्धन के चलते बागपत सीट रालोद के खाते में है। वहीं इण्डिया गठबन्धन में बुलंदशहर, मथुरा, गाज़ियाबाद और अमरोहा सीट काँग्रेस के खाते में है।

दूसरे चरण में जिन सीटों में शुक्रवार को मतदान होना है उनमें अमरोहा लोकसभा सीट 2019 में बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने जीती थी जो इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं वहीं भाजपा से कंवर सिंह तंवर और बसपा से मुजाहिद हुसैन सहित कुल 12 प्रत्याशी मैंदान में हैं। इस सीट पर 2019 के चुनाव में 71.04 फ़ीसदी वोट पड़े थे।

मेरठ लोकसभा सीट 2019 मां भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल ने जीती थी जिनकी जगह इस बार रामायण सीरियल में राम बन चुके अरुण गोविल को उतारा गया है जबकि सपा से सुनीता वर्मा तो बसपा से देवव्रत त्यागी मैदान में हैं। मेरठ में 2019 के चुनाव में 64.18 फ़ीसदी वोटिंग हुयी थी।

बागपत में 2019 में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर रहे भाजपा के सत्यपाल सिंह जीते थे। इस बार गठबंधन के तहत यहां से रालोद के राजकुमार सांगवान, सपा के अमरपाल शर्मा व बसपा के प्रवीण बंसल सहित सात प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में यहां 58.87 फीसदी वोट पड़े थे।

गाजियाबाद में इस बार भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद जनरल वीके सिंह का टिकट काट अतुल गर्ग को खड़ा किया है जिनके मुकाबले कांग्रेस से डॉली शर्मा और बसपा से नंद किशोर पुंडीर सहित 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर 2019 में 62.16 फीसदी वोट पड़े थे।

नोएडा सीट पर भाजपा के टिकट पर हैट्रिक बनाने महेश शर्मा मैदान में है तो उनके सामने सपा के महेंद्र नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर 62.52 फीसदी मतदान हुआ था।

बुलंदशहर में भी भाजपा के भोला सिंह तीसरी बार सांसद बनने के कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि और बसपा के गिरीश जाटव से मुकाबला कर रहे हैं। यहां 2019 के चुनाव में 60.47 फीसदी मतदान हुआ था। अलीगढ़ में भाजपा के सतीश गौतम के खिलाफ सपा से चौधरी बिजेंदर सिंह व बसपा से हितेश उपाध्याय बंटी सहित 14 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। यहां 2019 में महज 51.98 फीसदी वोट पड़े थे। मथुरा में हैट्रिक बनाने उतरी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के मुकेश धनगर व बसपा के सुरेश सहित 15 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। मथुरा में 2019 में 52.08 फीसदी मत पड़े थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि शुक्रवार को 8 लोकसभा क्षेत्रों के 7797 मतदान केंद्रों के 17,698 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 जिलों मथुरा, अलीगढ़, बागपत, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद के अन्तर्राज्यीय सीमा पर 79 बैरियर स्थापित कर अनवरत सघन चेकिंग करायी जा रही है।

दूसरे चरण से सम्बन्धित उक्त जिलों में 251 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 288 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 32 क्यूआरटी टीम का गठन कर निरंतर चौकसी, सतर्कता तथा चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।

First Published - April 25, 2024 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट