facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly bypolls: उपचुनाव में नेताओं के बेटे और पत्नियां मैदान में

Advertisement

13 नवंबर को 47 सीटों पर और 20 नवंबर को उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर होगा मतदान

Last Updated- October 25, 2024 | 10:33 PM IST
Lok Sabha Elections

शुक्रवार को विधान सभा उपचुनाव वाली 48 सीटों में से 47 सीटों पर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। इस उप चुनाव की सबसे बड़ी बात है कि विधायकों के सांसद बन जाने के बाद पार्टियों ने उनके ही बेटे, पत्नी और बहुओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

आगामी 13 नवंबर को इन सीटों पर मतदान होना है और उत्तराखंड की केदारनाथ विधान सभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव का मतदान होगा। इन 48 में से 44 सीटों पर मतदान इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां के विधायक लोक सभा सांसद बन गए हैं और राजस्थान के रामगढ़ और सलूंबर तथा उत्तराखंड की केदारनाथ सीट से विधायकों की मौत के बाद यहां दोबारा चुनाव हो रहा है। वहीं, शीशमऊ सीट से विधायक के अयोग्य घोषित हो जाने के बाद निर्वाचन आयोग यहां दोबारा चुनाव करा रहा है।

इन 48 सीटों में से राजग के घटक दलों के पास 20 सीटें थीं, जिनमें भाजपा के पास 12 और एसकेएमके पास दो सीटें थीं। इनमें से कई सीटों पर खासकर केरल और पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement