facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सवाल किए, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Advertisement

पीठ ने केंद्र की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, “एक रिक्ति के लिए पांच नाम थे। दो के लिए आपने छह नाम भेजें। 10 क्यों नहीं?"

Last Updated- March 21, 2024 | 11:21 PM IST
supreme court

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर केंद्र से सवाल किया और पूछा कि कुछ ही घंटों में 200 में से छह नाम कैसे ‘शॉर्टलिस्ट’ कर लिए गए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि चयन समिति को निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर विचार करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए था।

पीठ ने केंद्र की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, “एक रिक्ति के लिए पांच नाम थे। दो के लिए आपने छह नाम भेजें। 10 क्यों नहीं? यह क़ानून की भाषा है – एक रिक्ति के लिए पांच नामों की अनुशंसा करनी होती है। रिकॉर्ड से ऐसा प्रतीत होता है।” उसने कहा, “वे (चयन समिति) 200 नामों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन कितना समय दिया गया है, शायद दो घंटे? दो घंटे में दो सौ नामों पर विचार? आप पारदर्शी हो सकते थे।”

मेहता ने बताया कि दो नए निर्वाचन आयुक्त एक चयन समिति द्वारा सुझाए गए 200 नामों में से चुने गए छह नामों में से थे। न्यायमूर्ति दत्ता ने मेहता से कहा, “न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए। हम जन प्रतिनिधित्व अधिनियम से निपट रहे हैं, जो मेरे अनुसार संविधान के बाद सर्वोच्च है। जनता के भौहें चढ़ाने की कोई गुंजाइश क्यों छोड़ें।”

न्यायमूर्ति दत्ता ने मेहता से प्रक्रिया को 15 मार्च से पहले कर 14 मार्च करने के पीछे के कारण के बारे में भी सवाल किया। न्यायमूर्ति दत्ता ने पूछा, “एक (निर्वाचन आयुक्त) को चुनने के लिए आप 15 तारीख को रखते हैं और दो को चुनने के लिए आपने बैठक को 14 तारीख तक आगे बढ़ा दिया है? क्यों?”

मेहता ने जवाब दिया कि चयन समिति के सदस्यों को उन छह अधिकारियों के बारे में पता था, जो राजनीतिक दलों से परे पद पर थे। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों की साख पर नहीं बल्कि प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। पीठ ने हालांकि नए निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा करने से “अराजकता और अनिश्चितता” पैदा होगी क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement