facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Assembly Elections 2023: पहले दिन 100 नामांकन पत्र दाखिल

Advertisement

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी और 15 नवंबर उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है। मतदान 30 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- November 04, 2023 | 11:00 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: Sixth phase of voting today, 58 seats will be contested लोक सभा चुनाव 2024: छठें चरण का मतदानआज, 58 सीटों पर होगी जोर आजमाइश
Representative Images

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन यानी तीन नवंबर को 100 उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। राज्य में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी (कोडंगल) और तुम्मला नागेश्वर राव (खम्मम) शामिल थे।

भारत निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी की थी जिसे तेलंगाना के राजपत्र में प्रकाशित किया गया था।

उम्मीदवार 10 नवंबर तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन

नोटिफिकेशन के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें 10 नवंबर तक सभी कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को की जाएगी और 15 नवंबर उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है। मतदान 30 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

मतदान सुबह पांच बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर मतदान केवल शाम पांच बजे तक ही किया जा सकेगा।

नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि के भीतर उम्मीदवार के काफिले में केवल तीन वाहनों को अनुमति दी गई है, जबकि आरओ के कार्यालय के अंदर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार सहित केवल पांच लोगों के जाने की अनुमति दी गई है।

Advertisement
First Published - November 4, 2023 | 11:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement