facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Election 2023: प्रियंका गांधी ने बीआरएस सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर लिया आड़े हाथ

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी व्याप्त है, जबकि 17 विभाग ‘सीएम केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) के परिवार’ के पास हैं।

Last Updated- November 26, 2023 | 9:08 AM IST
Priyanka Gandhi

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रश्नपत्रों का लीक होना आम बात हो गई है तो क्या इस सरकार को बरकरार रहने अधिकार है।

उन्होंने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के तहत मधिरा और पलेयर समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और रोड शो किए।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी व्याप्त है, जबकि 17 विभाग ‘सीएम केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) के परिवार’ के पास हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आप (जनता) काम ढूंढने को लेकर चिंतित हैं। ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार है।’

उन्होंने तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का जिक्र करते हुए पेपर लीक होने के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की।

गांधी ने पूछा, ‘ऐसी सरकार को बने रहने का क्या अधिकार है?’

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए ‘गारंटी वाली सरकार’ चुनने जा रहे हैं।

गांधी ने विश्वास जताया कि राज्य कांग्रेस की सरकार बनने का गवाह बनेगा।

कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में सत्ता में आने के बाद पहले साल में दो लाख नौकरियां देने की गारंटी भी शामिल है।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement