facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Election Result 2023 : जानिए कौन हैं सुनील कानुगोलू? करिश्माई रणनीति से पलटी तेलंगाना में कांग्रेस की किस्मत

Advertisement

कानुगोलू को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का काफी हद तक श्रेय दिया गया और बाद में उन्हें सिद्धरमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

Last Updated- December 03, 2023 | 7:23 PM IST
Telangana Election Result 2023: Know who is Sunil Kanugolu? Congress's fortunes changed in Telangana due to charismatic strategy

Telangana Election Result 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में वापसी कराने के कुछ महीनों बाद चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू की रणनीति एक बार फिर करिश्माई साबित हुई और तेलंगाना में कांग्रेस की किस्मत पलट गई।

कानुगोलू को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का काफी हद तक श्रेय दिया गया और बाद में उन्हें सिद्धरमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। इस बार, कानुगोलू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के साथ मिलकर के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस को परास्त करने के मकसद से कांग्रेस की रणनीति तैयार करने के लिए एक मजबूत जोड़ी बनाई।

राव दक्षिणी राज्य में तीसरे कार्यकाल की तलाश में थे। तेलंगाना में कांग्रेस जहां स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से आगे बढ़ती दिख रही है वहीं हिंदी पट्टी के राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसे करारी शिकस्त झेलनी पड़ती दिख रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद कानुगोलू ने राजस्थान और मध्य प्रदेश का भी रुख किया था लेकिन क्षेत्रीय क्षत्रप अशोक गहलोत और कमलनाथ कथित तौर पर चुनाव रणनीतिकार के सुझावों से एकमत नहीं थे।

राजस्थान चुनावों से पहले, कानुगोलू ने संभावित उम्मीदवारों की जीत के बारे में आकलन किया था, लेकिन कथित तौर पर गहलोत उनके सुझावों से सहमत नहीं हुए। गहलोत विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस सरकार की रणनीति बनाने के लिए नरेश अरोड़ा के ‘डिजाइनबॉक्स’ को ले आए।

सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक और तेलंगाना में कानुगोलू की सफलता उन्हें और उनकी टीम को स्वतंत्र रूप से काम करने की इजाजत देने का नतीजा थी। कर्नाटक से आने वाले कानुगोलू की उम्र लगभग 40 वर्ष है। उनको कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ ‘पे-सीएम’ अभियान के साथ कांग्रेस की रणनीति गढ़ने वाला माना जाता है।

तेलंगाना में चुनावों से पहले, उन्होंने कांग्रेस के अभियान के हिस्से के रूप में के.चंद्रशेखर राव सरकार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर पार्टी को लोगों का साथ मिला। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा चलाए गए अभियानों में काफी समानता है क्योंकि दोनों ने सत्ताधारी सरकार के कथित भ्रष्टाचार और प्रस्तावित कल्याण गारंटी को रेखांकित किया, जिससे जनता तुरंत जुड़ती दिखी।

दिलचस्प बात यह है कि कानुगोलू पूर्व में भाजपा के कई चुनाव अभियानों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2018 में कर्नाटक में भाजपा के साथ काम किया और पार्टी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने में कामयाब रही। उन्होंने 2014 में नरेन्द्र मोदी के अभियान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और गुजरात में पार्टी के रणनीतिक अभियानों पर भी काम किया था।

मैकेंजी के पूर्व सलाहकार कानुगोलू द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन से भी जुड़े थे और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के ‘नमक्कू नामे’ (हमारे लिए, हम हैं) अभियान का जिम्मा उनके पास था। उन्होंने 2021 में, द्रमुक के खिलाफ अन्नाद्रमुक के साथ भी काम किया और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तब पार्टी 75 सीटें जीती थीं।

कानुगोलू पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे और कर्नाटक में पार्टी के अभियान से जुड़े। उन्हें पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की रणनीति बनाने का भी श्रेय दिया जाता है। कर्नाटक और तेलंगाना को कांग्रेस की झोली में डालने वाले कानुगोलू को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी द्वारा अधिक जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement