facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Election Result 2023 : हार पर छलका रामाराव का दर्द! कहा- तेलंगाना चुनाव के परिणाम निराशाजनक, लेकिन दुखी नहीं

Advertisement

BRS नेता ने कहा, ‘‘जनादेश हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। आपको शुभकामनाएं।’’

Last Updated- December 03, 2023 | 4:44 PM IST
Rama Rao's pain over defeat spilled over! Said- Telangana election results disappointing, but not sad

Telangana Election Result 2023 : भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम ‘निराशाजनक’ हैं, लेकिन वह ‘दुखी’ नहीं हैं। रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में तेलंगाना में सरकार बनाने की ओर अग्रसर दिख रही कांग्रेस पार्टी को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘भारत राष्ट्र समिति को दो बार लगातार सरकार में आने का मौका देने के लिए तेलंगाना की जनता के आभारी हैं। आज के परिणाम से दुखी नहीं हूं, लेकिन निश्चित रूप से निराश हूं, क्योंकि हमें ऐसी अपेक्षा नहीं थी। लेकिन हम इसे सबक के तौर पर लेंगे और फिर से वापसी करेंगे।’’ BRS नेता ने कहा, ‘‘जनादेश हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। आपको शुभकामनाएं।’’

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस 13 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 50 पर आगे है, वहीं बीआरएस 7 सीट जीतने के साथ 33 पर आगे है। वहीं भाजपा ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है और आठ सीटों पर आगे चल रही है।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement