facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Telangana Elections 2023: बीआरएस तेलंगाना के लोगों की ‘ए’ टीम है, किसी की ‘बी’ टीम नहीं – रामा राव

Advertisement

रामा राव ने कहा, ''बीआरएस, तेलंगाना के लोगों की 'ए' टीम है और किसी की 'बी' टीम नहीं है।''

Last Updated- November 09, 2023 | 11:59 AM IST
File Photo: BRS leader K T. Rama Rao

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता के. टी. रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी किसी की ‘बी टीम’ नहीं बल्कि तेलंगाना के लोगों की ‘ए टीम’ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी टीम’ है, रामा राव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों तक में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया।

रामा राव ने कहा, ”बीआरएस, तेलंगाना के लोगों की ‘ए’ टीम है और किसी की ‘बी’ टीम नहीं है।” राज्य सरकार में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों पर बीआरएस नेता ने सवाल किया कि केंद्र को कार्रवाई करने से किसने रोका है।

हैदराबाद में एक बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए रामा राव ने दावा किया कि स्थिर सरकार और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का सक्षम नेतृत्व ही कंपनियों के केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र से तेलंगाना का रुख करने का कारण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता होने पर औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

रामा राव ने यह भी कहा कि बीआरएस सरकार ने ऋण जुटाया और ऊर्जा, सिंचाई एवं स्वास्थ्य जैसे उत्पादक क्षेत्रों में निवेश किया है।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement