facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

तेलंगाना: हर घर को नल से पानी पहुंचाने वाला पहला राज्य

Advertisement

तेलंगाना की ‘मिशन भगीरथ’ परियोजना से प्रेरित होकर केंद्र ने ‘हर घर जल’ कार्यक्रम शुरू किया

Last Updated- October 12, 2023 | 6:34 PM IST
Jal Jeevan Mission

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेलंगाना हर घर को ‘नल से जल का कनेक्शन’ उपलब्ध कराने के लिए ‘मिशन भगीरथ’ परियोजना शुरू करने वाला आजाद भारत का पहला राज्य है।

रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट एक संदेश में कहा कि तेलंगाना की परियोजना से प्रेरित होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने कुछ सालों बाद केंद्र में ‘हर घर जल’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, ‘‘तेलांगाना आजाद भारत का पहला राज्य है जिसने हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए ‘मिशन भगीरथ’ परियोजना शुरू की। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री केसीआर के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार।’’

रामा राव ने कहा, ‘‘तेलंगाना की सफलता से प्रेरित होकर भारत सरकार ने कुछ सालों बाद ‘हर घर जल’ कार्यक्रम शुरू किया। तेलंगाना जो आज करता है, शेष भारत उसे कल करता है। ’’

राज्य सरकार की एक वेबसाइट के अनुसार, ‘मिशन भगीरथ’ के तहत नल के जरिये उपचारित जल ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक 100 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन (एलपीसीडी) के हिसाब से पहुंचाने की कल्पना की गई थी। नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 135 एलपीसीडी और 150 एलपीसीडी है।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 6:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement