facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा: पीएम मोदी

Advertisement

वे करौली में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Last Updated- April 11, 2024 | 10:49 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये ‘मोदी की गारंटी’ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आम चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है।

वे करौली में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे हैं और यहां राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ‘पेपर लीक’ उद्योग खड़ा हो गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आएगी और पेपर लीक माफिया जेल के भीतर दिखाई देंगे। आज मोदी की गारंटी पूरी हुई कि नहीं? आज राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए ‘इंडी’ गठबंधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। देश में क्या चल रहा है, एक तरफ मोदी है जो कहता है भ्रष्टाचार हटाओ। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये सारे लोग जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए निकले हैं वे कान खोलकर सुन लें, मोदी को कितनी भी धमकियां दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है।’उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement