facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंदू आस्था के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी से पूरा देश ‘नाराज’: BJP

Advertisement

पार्टी ने कहा कि देश के लोग आगामी चुनावों में राहुल के हिन्दू विरोधी बयानों पर जवाब देंगे।

Last Updated- March 19, 2024 | 9:35 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘शक्ति के खिलाफ लड़ाई’ वाले बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हमले तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि हिंदू आस्था के खिलाफ कांग्रेस नेता की टिप्पणी से पूरा देश ‘नाराज’ है और इस लोकसभा चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा होगा। सत्तारूढ़ दल ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी किसी अन्य धर्म के खिलाफ भी इसी तरह अपमानजनक बयान दे सकते हैं?

पार्टी ने कहा कि देश के लोग आगामी चुनावों में राहुल के हिन्दू विरोधी बयानों पर जवाब देंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी की प्रेरणा से चलने वाली पार्टी नहीं है।

राहुल गांधी की अगुवाई में यह कांग्रेस अब माओवादी, विभाजनकारी और अलगाववादी विचार को लेकर चलती है। उसके विचार हिंदू विरोधी हैं।’’ उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से ‘इन तत्वों’ के प्रभाव में हैं। प्रसाद ने कहा, ‘‘यह देश (गांधी के बयानों से) गुस्से में है। देश अपनी आस्था के इस तरह के बार-बार अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी (गांधी की टिप्पणी की) कड़ी निंदा करते हैं। देश इसका जवाब देगा। हम इस चुनाव में इसे एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे।’’ राहुल गांधी ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि वह किसी धार्मिक शक्ति की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि अधार्मिकता, भ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति की बात कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह उस शक्ति के बारे में बोल रहे थे जिसका मुखौटा मोदी पहने हुए हैं। इस पर प्रसाद ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गांधी अपने स्पष्टीकरण में क्या कहना चाहते थे।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘हिंदू देवताओं, हिंदू प्रथाओं और हिंदू आदर्शों का अपमान और निंदा करना इन दिनों कांग्रेस के राजनीतिक अभियान का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि गांधी मोदी सरकार के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें वोट नहीं मिल रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 9:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement