facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: तीसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह

Advertisement

Phase 3 Lok Sabha Elections 2024: मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में हुए मतदान में शाम पांच बजे तक महज 55.13 फीसदी वोट ही डाले गए हैं।

Last Updated- May 07, 2024 | 8:06 PM IST
Voting begins in the first phase of India's general election

Lok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश मे पिछले दो चरणों के मतदान की ही तर्ज पर ही तीसरे चरण में मतदाताओं में जोश की कमी साफ नजर आयी है। शहरी क्षेत्रों में मतदान की प्रतिशत कम रहा है वहीं ग्रामीण व अर्ध शहरी इलाकों ने कुछ भरपाई जरुर की है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में हुए मतदान में शाम पांच बजे तक महज 55.13 फीसदी वोट ही डाले गए हैं। इनमें भी आगरा, बदांयू और बरेली जैसे शहरों में तो मतदान में काफी कमी देखी गयी है।

निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक आगरा 51.53 फीसदी, आंवला में 54.73, बदायूं 52.77, बरेली में 54.21 फीसदी तो फतेहपुर सीकरी में 54.93 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं फिरोजाबाद में 56.27 फीसदी, हाथरस में 53.54, मैनपुरी में 55.88 और संभल में 61.10 फीसदी मतदान हुआ है।

संभल और आंवला लोकसभा सीटों पर छिटपुट झड़पों के अलावा प्रदेश भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। संभल में पुलिस ने मतदाताओं की भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे लोगों को भगाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी पर पथराव की घटना हुयी है। बदांयू में शिवपाल सिंह ने अधिकारियों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

आज के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से तो केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से मैदान में थे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दो मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी से तो अनूप वाल्मीकि हाथरस से चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ अपने पैतृक गांव मैनपुरी जनपद के सैफई में वोट डाला।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 8:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement