facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरणः शाम पांच बजे तक 60.19% मतदान; बंगाल में छिटपुट हिंसा, असम में सबसे ज्यादा वोटिंग

Advertisement

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

Last Updated- May 07, 2024 | 8:11 PM IST
33 percent candidates in Madhya Pradesh tainted

Lok Sabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा की सूचना मिली हैं।

असम में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 53.63 प्रतिशत मतदान, जबकि बिहार में थोड़ा अधिक 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान समाप्त होने का आधिकारिक समय शाम छह बजे था, हालांकि इससे पहले (छह बजे से पहले) मतदान केंद्र पहुंच कतार में लगे मतदाताओं को अवसर प्रदान करने के कारण इसमें इजाफा किया गया।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं और 18.5 लाख अधिकारियों द्वारा संचालित 1.85 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए।

गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 55.22% मतदान

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गुजरात में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चरण में कद्दावर नेताओं में केंद्रीय मंत्री शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर करीब 55.13% मतदान

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर करीब 55.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के कुछ सदस्य इस चरण में किस्मत आजमा रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मैनपुरी में ‘‘बूथ लूटने’’ की कोशिश कर रहे थे और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

यादव ने मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र के सैफई (इटावा) में अपना वोट डाला, जहां उनकी पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

पश्चिम बंगाल में चार निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के कारण मुर्शिदाबाद और जंगीपुर सीटों के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस-सीपीआई (एम) कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। अधिकारियों के अनुसार, मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 76.49 प्रतिशत मतदान हुआ।

मालदा दक्षिण में 73.68 प्रतिशत, मालदा उत्तर में 73.30 प्रतिशत और जंगीपुर में 72.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 8:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement