facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 41 लोकसभा सीटों पर वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टियों ने लगाया जोर

Advertisement

UP: बाराबंकी में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सरकार में आए तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे।

Last Updated- May 17, 2024 | 5:06 PM IST
UP Lok Sabha Elections 2024
UP Lok Sabha Elections 2024

UP Lok Sabha Election 2024: दक्षिण के कई राज्यों के साथ राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म होने के बाद अब सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओं का जबरदस्त जमावड़ा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अब अगले तीन चरणों में अवध, बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां थीं। तो राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद पहली रायबरेली से सांसद रही सोनिया गांधी की भी उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी रैली हुयी। प्रदेश की वीआईपी कही जाने वाली सीटें अमेठी व रायबरेली में शुक्रवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने जनसभाओं को संबोधित किया। वही केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने भी रायबरेली व अमेठी में चुनावी रैली की। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

बाराबंकी में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सरकार में आए तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों को योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना चाहिए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में मुसलमानों को रातों-रात ओबीसी बना दिया और पिछड़े आरक्षण से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि ये लोग अब इसी माडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं और संविधान बदलकर दलितों-पिछड़ों की पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं। फतेहपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में है। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियां आतंकियों की हमदर्द हैं और सपा के लोग तो हेलीकॉप्टर से दंगाइयों से मिलने जाते थे।

अमेठी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ साझा रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सभी गरीबों की लिस्ट बनेगी और हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा जिसे साल में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी साल 4 जुलाई को 8500 रुपये बैंक खाते में आएगा और फिर हर महीने की पहली तारीख को खटाखट-खटाखट पैसे आएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के चुनाव मैदान में आने के बाद से भाजपा ने अमेठी से अपनी पोटली बांध ली है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अमेठी में सिलेंडर वाले सरेंडर कर रहे हैं। यहां के लोगों से मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। अखिलेश ने कहा कि वादा करके जिन्होंने अमेठी वालों को 13 रुपये किलों चीनी नहीं दी उन्हें वोट नहीं मिलेंगे।

उधर शुक्रवार को रायबरेली के ऊंचाहार में हुयी रैली में सपा के बागी विधायक मनोज पांडे अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। अमित शाह ने कहा कि अमेठी-रायबरेली गांधी परिवार की सीटें नहीं हैं और इन दोनों जगहों से इस बार भाजपा जीतने जा रही है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बलिया, सलेमपुर, देवरिया और लखनऊ संसदीय सीटों पर जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा, फैजाबाद, बलरामपुर और बाराबंकी में रैलियों को संबोधित किया।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement