facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान, राहुल-राजनाथ और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फ़ैसला

Advertisement

UP: 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान, राहुल-राजनाथ और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फ़ैसला

Last Updated- May 19, 2024 | 7:53 PM IST
WEF Annual Meeting 2024: Stir in Davos regarding Ram Temple

Lok Sabha Elections: उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठापूर्ण सीटों रायबरेली, अमेठी, अयोध्या और लखनऊ सहित 14 संसदीय सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन,झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी,फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, स्मृति ईरानी अमेठी, कौशल किशोर मोहनलालगंज और साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर मैदान में हैं तो राहुल गांधी रायबरेली और कैसरगंज सीट से विवादों में रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर् अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे चुनाव लड़ रहे हैं।

अयोध्या लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार लल्लू सिंह मैदान में

इस चरण में अयोध्या लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत के लिए भाजपा के वर्तमान सांसद लल्लू सिंह मैदान में हैं। सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के पाँचवे चरण के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 144प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

पांचवें चरण में सबसे ज्यादा दांव पर भाजपा की प्रतिष्ठा है जिसे 2019 के लोकसभी चुनाव में 14 में से रायबरेली छोड़कर सभी सीटें हासिल हुयी थीं। पिछली बार सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव जीती थीं पर इस बार उन्होंने बेटे राहुल को इस सीट पर उतारा है।

कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी पर स्मृति ईरानी के सामने गांधी परिवार के खास चेहरे किशोरी लाल शर्मा मैदान में हैं। राजधानी लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में हैं उनके सामने समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा चुनाव लड़ रहे हैं।

फतेहपुर में केंद्रीय साध्वी निरंजन ज्योति के सामने सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम चुनाव लड़ रहे हैं। अयोध्या की चर्चित सीट सामान्य होने के बाद भी सपा ने यहां से दलित चेहरे पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को टिकट दिया है। बाराबंकी सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया के बेटे तनुज मैदान में हैं।

इस चरण में 14 सीटों में से इंडिया गठबंधन की ओर से 10 सीटों पर सपा तो 4 पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी और झांसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी चरण में बुंदेलखंड की चारों सीटों जालौन, झांसी, हमीरपुर और बांदा में वोट डाले जाएंगे। बसपा के प्रत्याशी सभी 14 सीटों पर लड़ रहे हैं हालांकि चर्चा में सिर्फ बांदा सीट पर हैं जहां उसके टिकट पर ब्राह्मण नेता मयंक द्विवेदी चुनाव लड़ रहे हैं। 

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 7:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement