facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को बताया ‘अपमानजनक’, कांग्रेस ने कहा- कोई गलत बात नहीं

Advertisement

कांग्रेस ने यह भी कहा कि खरगे ने कोई गलत बात नहीं की है और उनके कहने का तात्पर्य यह था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के बाद राजनीति से संन्यास लेंगे।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:43 PM IST
मल्लिकार्जुन खरगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को सोमवार को ‘अत्यंत खराब और अपमानजनक’ करार दिया, जबकि मुख्य विपक्षी दल ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें मणिपुर, जातिगत जनगणना और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि खरगे ने कोई गलत बात नहीं की है और उनके कहने का तात्पर्य यह था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के बाद राजनीति से संन्यास लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए’ खरगे ने यह कहकर अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बिना वजह ही घसीटा कि वह मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरेंगे।

जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। शाह ने खरगे की इस टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में कल ‘अत्यंत खराब और अपमानजनक व्यवहार’ किया।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement