facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा में भाजपा की हैरत भरी हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को मिला बहुमत

Advertisement

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए  मोदी ने कहा कि हरियाणा के किसानों ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है और दिखा दिया है कि वे देश के साथ हैं, भाजपा के साथ है

Last Updated- October 08, 2024 | 10:29 PM IST
BJP's surprising hat-trick in Haryana, National Conference-Congress alliance gets majority in Jammu and Kashmir हरियाणा में भाजपा की हैरत भरी हैट्रिक, जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को मिला बहुमत

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों के नतीजों में आज मतदाताओं ने स्पष्ट बहुमत वाली सरकारें बनाने का जनादेश दिया। सबसे बड़ा अचंभा हरियाणा में हुआ, जहां सभी कयासों और एक्जिट पोल को ध्वस्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत की हैट्रिक लगा दी। विधान सभा में 90 में से 48 सीटें जीतकर पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने हरियाणा विधानसभा में पहले कभी इतनी सीटें नहीं जीती थीं। कांग्रेस को 37 सीटें ही मिलीं।

उधर जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। वहां की 90 सदस्यों वाली विधान सभा में दोनों पार्टियों ने कुल 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने का हक हासिल कर लिया। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद और कुल 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 29 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में उसका अभी तक का सबसे उम्दा प्रदर्शन है। 2014 में भाजपा को 25 सीटें मिली थीं।

हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘गीता की धरती पर सत्य, विकास और सुशासन की जीत हुई है। सभी समुदायों ने हमारे पक्ष में मतदान किया। हरियाणा में झूठ की गोटी पर ‘विकास’ की गारंटी भारी पड़ी, राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनकर लोगों ने नया इतिहास रचा।’

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए  मोदी ने कहा कि हरियाणा के किसानों ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है और दिखा दिया है कि वे देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

ये चुनावी नतीजे इस साल के अंत में महाराष्ट्र के महत्त्वपूर्ण विधान सभा चुनावों से पहले भाजपा का मनोबल बढ़ाएंगे मगर कांग्रेस को इनसे भारी निराशा हुई होगी। हरियाणा में अपने शीर्ष नेतृत्व में कथित कलह से जूझ रही कांग्रेस को सत्ता में आने की उम्मीद थी लेकिन उसे 37 सीट पर ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने 32 सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसे महज 6 पर सफलता मिली है। नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 42 पर जीत मिली।

नैशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक में जम्मू कश्मीर विधान सभा में गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement