facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana AAP Candidates 1st List: हरियाणा में आप ने उतारे 20 प्रत्याशी, कांग्रेस पर भी पार्टी ने दिया बयान

Advertisement

यह निर्णय आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत लंबे समय तक जारी रहने तथा 12 सितंबर को चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के मद्देनजर लिया गया है।

Last Updated- September 09, 2024 | 11:12 PM IST
AAP को पंजाब में लगा दोहरा झटका, सांसद और विधायक भाजपा में हुए शामिल, AAP gets double blow in Punjab, MPs and MLAs join BJP

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर असमंजस को खत्म करते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधान सभा चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने सोमवार को अपने 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी कर दी।

यह निर्णय आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत लंबे समय तक जारी रहने तथा 12 सितंबर को चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि के मद्देनजर लिया गया है। राज्य में मतदान 5 अक्टूबर और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

आप ने नारायणगढ़, असंध, समालखा, उचाना कलां, डबवाली, महम, रोहतक, बहादुरगढ़, बादली, बेरी, महेंद्रगढ़ और बादशाहपुर से उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस इन सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

 

कांग्रेस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि हम पहले दिन से ही सभी 90 सीट के लिए तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। इसलिए अब इंतजार खत्म हुआ।’

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement