facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Election Results: हरियाणा में कांग्रेस की हार का EVM की बैटरी से है कनेक्शन, पार्टी ने नतीजों को नकारा

Advertisement

रमेश ने कहा, ‘‘मतगणना की प्रक्रिया की शुचिता और ईवीएम को लेकर सवाल खड़े हुए हैं...हम निर्वाचन आयोग जाएंगे। हमें आशा है कि हमें अपनी बात रखने के लिए समय मिलेगा।’’

Last Updated- October 08, 2024 | 7:33 PM IST
Congress targets Chief Economic Advisor

Congress statement on Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने हरियाणा के नतीजों को अस्वीकार किया, षड्यंत्र का आरोप लगाया नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘अप्रत्याशित’ और ‘लोक भावना के खिलाफ’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इस जनादेश को स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि राज्य में ‘तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार’ हुई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने षड्यंत्र का आरोप भी लगाया और दावा किया कि तीन-चार जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैं जिनसे मुख्य विपक्षी दल निर्वाचन आयोग को अवगत कराएगा।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैं तथा जिन ईवीएम की बैट्री 99 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस उम्मीदवारों की हार हुई है, लेकिन जिनकी बैट्री 60-70 प्रतिशत चार्ज थी उनमें कांग्रेस की जीत हुई है।

रमेश ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया , “हमसे जीत छीनी गई है… आज जो नतीजे आए हैं, वो जमीनी हकीकत के अनुसार नहीं हैं… यह परिणाम लोक भावना के खिलाफ है।” उन्होने कहा कि 12-14 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

रमेश ने कहा, ‘‘मतगणना की प्रक्रिया की शुचिता और ईवीएम को लेकर सवाल खड़े हुए हैं…हम निर्वाचन आयोग जाएंगे। हमें आशा है कि हमें अपनी बात रखने के लिए समय मिलेगा।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘जहां 99 प्रतिशत बैटरी होती है वहां भाजपा जीतती है और जहां 60-70 प्रतिशत बैटरी है वहां कांग्रेस जीतती है। यह षड्यंत्र नहीं है तो और क्या है।’’ खेड़ा ने दावा किया कि हरियाणा में ‘तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार’ हुई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे बिल्कुल अप्रत्याशित और अस्वीकार्य हैं। हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत जिलों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि यहां ईवीएम की बैट्री 99 प्रतिशत चार्ज थी। इन जगहों पर कांग्रेस को हराने वाले नतीजे आए। वहीं, जिन मशीनों को नहीं छेड़ा गया और जिनकी बैट्री 60-70 प्रतिशत चार्ज थी, वहां हमें जीत मिली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन सारी शिकायतों को लेकर निर्वाचन आयोग जाएंगे। यह तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार है, हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘ये नतीजे सवाल खड़े करते हैं। इन सवालों का जवाब ढूंढ़ना हम सबका राजधर्म है।’’

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 7:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement