facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Haryana elections 2024: 90 विधानसभा सीटों के विजेताओं की देखें पूरी लिस्ट, भाजपा ने हैट्रिक के साथ तोड़ा रिकॉर्ड

Haryana Assembly elections 2024 winners list: हरियाणा के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। BJP लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है।

Last Updated- October 08, 2024 | 7:19 PM IST
Vote counting in Rohtak

Haryana elections Results 2024 winners list: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हो रही मतगणना में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कड़ी टक्कर दी है। 5 अक्टूबर को 1,031 उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो गई थी और मतगणना के प्रारंभिक चरण में कांग्रेस ने BJP पर उल्लेखनीय बढ़त हासिल की। मगर बाद में पासा पलटा और भाजपा बहुमत के साथ जीत हासिल करने के करीब दिख रही है।

सुबह से ही कांग्रेस और BJP के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मंगलवार दोपहल 3:25 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, BJP 39 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। इस दौरान कांग्रेस ने 14 सीटों पर और भाजपा ने 11 सीटों पर जीत भी हासिल कर ली है। इससे पहले सुबह 8 बजे जब मतगणना शुरू हुई, तब कांग्रेस ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों पार्टियों के बीच जारी इस मुकाबले ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा हुआ है।

हरियाणा के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर मतगणना हो रही है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। BJP लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जिसमें वह ‘डबल इंजन सरकार’ के भरोसे है। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रही है।

ऐसे में आइये जानते हैं हरियाणा के विधानसभा चुनाव में विजेताओं की पूरी लिस्ट

विजेताओं की पूरी सूची:

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

1. शक्ति रानी शर्मा (कालका) चंदर मोहन (पंचकुला) देवेंद्र कादियान (गन्‍नौर)
2. श्याम सिंह राणा (रादौर) शैली चौधरी (नारायणगढ़) सावित्री जिन्दल (हिसार)
3. नायब सिंह (लाडवा) निर्मल सिंह मोहड़ा ( अम्‍बाला शहर) राजेश जून (बहादुरगढ़)
4. सतपाल जाम्बा (पुण्डरी) पूजा (मुलाना) अदित्य देवीलाल (डबवाली), आईएनडी से
5. हरविंदर कल्याण (घरौंडा) रेनू बाला (सढौरा) अर्जुन चौटाला ( रानियां) आईएनडी से
6. कृष्ण लाल पंवार (इसराना) राम करण (शाहबाद)
7. मनमोहन भड़ाना (समालखा) अशोक कुमार अरोड़ा ( थानेसर)
8. कृष्णा गहलावत (राई) मनदीप चट्ठा (पेहोवा)
9. पवन खरखौदा (खरखौदा) आदित्य सुरजेवाला (कैथल)
10. निखिल मदान (सोनीपत) इंदुराज सिंह नरवाल (बरोदा)
11. अरविन्द कुमार शर्मा (गोहाना) विनेश फोगाट ( जुलाना)
12. राम कुमार गौतम (सफीदों) परमवीर सिंह ( टोहाना)
13. डा० कृष्ण लाल मिढ़ा (जीन्‍द) बलवान सिंह दौलतपुरिया (फतेहाबाद)
14. कृष्ण कुमार (नरवाना) जरनैल सिंह (रतिया)
15. विनोद भयाना (हांसी) शीशपाल केहरवाला (कालांवाली)
16. रणबीर गंगवा (बरवाला) गोकुल सेतिया ( सिरसा)
17. रणधीर पनिहार (नलवा) भरत सिंह बैनीवाल ( ऐलनाबाद)
18. सुनील सतपाल सांगवान (दादरी) नरेश सेलवाल (उकलाना)
19. घनश्याम सर्राफ ( भिवानी) राजबीर फरतिया (लोहारू)
20. श्रुति चौधरी ( तोशाम) बलराम दांगी (महम)
21. बिमला चौधरी (पटौदी) भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई)
22. राव नरबीर सिंह (बादशाहपुर) शकुन्तला खटक (कलानौर)
23. मुकेश शर्मा (गुड़गांव) कुलदीप वत्स (बादली)
24. गौरव गौतम (पलवल) आफ़ताब अहमद (नूंह)
25. सतीश कुमार फागना (फरीदाबाद एनआईटी) मम्मन खाँ (फिरोजपुर झिरका)
26. विपुल गोयल (फरीदाबाद) मोहम्मद इल्यास ( पुनहाना)
27. राजेश नगर (तिगांव) मो. इसराईल (हथीन)
28. भगवान दास (नीलोखेड़ी) रघुबीर तेवतिया (पृथला)
29. कपूर सिंह (बवानी खेड़ा) मंजू चौधरी (नांगल चौधरी)
30. अनिल विज (अम्‍बाला छावनी) रघुवीर सिहं काद्यान (बेरी)
31. कँवर सिंह (महेन्‍द्रगढ़) अकरम खान ( जगाधरी)
32. उमेद सिंह (बाढड़ा) देवेन्द्र हंस (गुहला)
33. ओम प्रकाश यादव (नारनौल) विकास सहारन (कलायत)
34. महिपाल ढांडा (पानीपत ग्रामीण) चन्द्र प्रकाश (आदमपुर)
35. धनेश अदलखा ( बड़खल) गीता भुक्कल (झज्जर)
36. हरिन्द्र सिंह (होडल) जस्सी पेटवाड़ (नारनौंद)
37. योगीन्द्र सिंह राणा (असन्‍ध) भारत भूषण बत्रा ( रोहतक)
38. प्रमोद कुमार विज (पानीपत शहर)
39. देवेन्द्र चतर भुज अत्री (उचाना कलां)
40. आरती सिंह राव (अटेली)
41. तेजपाल तवॅर ( सोहना)
42. जगमोहन आनन्द (करनाल)
43. मूल चंद शर्मा (बल्‍लबगढ़)
44. लक्ष्मण सिंह यादव (रेवाड़ी)
45. राम कुमार कश्यप (इन्द्री)
46. डा० कृष्ण कुमार (बावल)
47. घनश्याम दास (यमुनानगर)
48. अनिल यादव (कोसली)

First Published - October 8, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट