facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Elections 2024: जैसे अभी चल रहा है, वो नहीं चलेगा, पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी होगी- कुमारी सैलजा

Advertisement

Haryana Assembly Elections Results 2024: सैलजा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी उन सभी पहलुओं पर गौर करेगी, जिनके कारण हरियाणा में ऐसे नतीजे आए।’’

Last Updated- October 08, 2024 | 7:13 PM IST
Haryana Elections 2024: The way it is going now, it will not work, the party leadership will have to identify the people responsible - Kumari Selja Haryana Elections 2024: जैसे अभी चल रहा है, वो नहीं चलेगा, पार्टी नेतृत्व को जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी होगी- कुमारी सैलजा

कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को निराशाजनक करार दिया और कहा कि पार्टी नेतृत्व को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए, जो इन नतीजों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस को नए सिरे से सोचना होगा और जैसे अभी चल रहा है, वो अब नहीं चलेगा।

सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नतीजे निराशाजनक हैं। हमारे कार्यकर्ता बहुत निराश हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब नए सिरे से आगे सोचना होगा, क्योंकि जो अभी चल रहा है, वो तो अब नहीं चलेगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिद्वंद्वी मानी जा रहीं सैलजा ने कहा, ‘‘कहां हमारी कमियां रहीं हैं, क्या कमियां रही हैं, इसको हमें देखना होगा। कौन जिम्मेदार रहे, पार्टी को प्रदेश में सींचा नहीं गया, तालमेल नहीं रखा गया, कौन लोग हैं जिन पर सबको साथ लेकर चलने और संतुलन बनाने के लिए जिम्मेदारी थी, प्रदेश में क्या संदेश गया, क्यों लोग कांग्रेस की सरकार बनाते-बनाते पीछे हट गए, इस बारे में हमें देखना होगा।’’

उनके मुताबिक, इस बारे में भी विचार करना होगा कि इसके क्या कारण थे कि राहुल गांधी द्वारा बनाये गए माहौल को खत्म कर दिया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस आलाकमान उन सभी पहलुओं पर गौर करेगा, जिनके कारण ऐसे नतीजे आए और इन नतीजों के लिए जिम्मेदार लोगों और कारणों की पहचान करेगा।

सैलजा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी उन सभी पहलुओं पर गौर करेगी, जिनके कारण हरियाणा में ऐसे नतीजे आए।’’

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल करके भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई और 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement