facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा विधान सभा चुनाव: आधे से अधिक प्रत्याशी करोड़पति, 13% के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- ADR रिपोर्ट

Advertisement

चुनावी हलफनामे के अनुसार 1028 में से 133 यानी कुल 13 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:11 PM IST
crorepatis politician

हरियाणा में विधान सभा चुनाव के अखाड़े में उतरे आधे से अधिक प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसके अलावा, नामांकन के दौरान पेश किए हलाफनामे में 13 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा चुनाव में 1028 राजनेता विधान सभा जाने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 538 यानी 52 प्रतिशत करोड़पति हैं। वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में 1138 प्रत्याशियों में से 481 अथवा 42 प्रतिशत के पास एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति थी।

इस वर्ष चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 8.68 करोड़ रुपये है जो पिछले चुनाव में केवल 4.31 करोड़ रुपये थी। प्रमुख राजनीतिक दलों में कांग्रेस के 89 उम्मीदवारों में प्रत्येक के पास औसत संपत्ति 24.40 करोड़ रुपये आंकी गई है जबकि भाजपा के इतने ही प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 24.27 प्रतिशत है। इस चुनाव में 67 मौजूदा विधायक भी दोबारा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इनकी औसत संपत्ति 21.42 करोड़ रुपये है। वर्ष 2019 के चुनाव में यह आंकड़ा 15.64 करोड़ रुपये पर था। चुनावी हलफनामे के अनुसार 1028 में से 133 यानी कुल 13 प्रतिशत प्रत्याशियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement