facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jammu and Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पड़े 58 प्रतिशत से अधिक मत

Advertisement

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।

Last Updated- September 18, 2024 | 7:56 PM IST
Jammu and Kashmir Election 2024: More than 58 percent votes cast in the first phase of Jammu and Kashmir Assembly elections Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पड़े 58 प्रतिशत से अधिक मत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में बुधवार शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। केंद्र-शासित प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, शाम पांच बजे तक कुल 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्र-शासित प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान इंदरवाल में 80.06 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, पद्देर-नागसेनी में 76.80 प्रतिशत, किश्तवाड़ में 75.04 और डोडा पश्चिम में 74.14 प्रतिशत प्रतिशत वोट पड़े।

अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में पहलगाम में सबसे अधिक 67.86 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, डीएच पोरा में 65.21 प्रतिशत, कुलगाम में 59.58 प्रतिशत, कोकरनाग (सुरक्षित) में 58 प्रतिशत और डूरू में 57.90 प्रतिशत वोट पड़े।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि सबसे कम 40.58 प्रतिशत मतदान त्राल में दर्ज किया गया। उसने बताया कि पुलवामा जिले के चार निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत को पार नहीं कर पाया।

पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद यह जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement