facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jammu-Kashmir Election Results 2024: कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 48 सीटों पर आगे, BJP को 28 सीटों पर बढ़त

Advertisement

टीवी पर आ रही खबरों के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 90 सीट में से 89 सीट के लिए उपलब्ध रुझानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है।

Last Updated- October 08, 2024 | 9:43 AM IST
Omar Abdullah

Jammu-Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना शुरू हो गई। चुनावी यात्रा का यह अंतिम चरण है और 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश को पहली बार सरकार मिल जायेगी।

इलेक्शन कमीशन (EC) की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 9:30 बजे नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) 25 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस 6 सीटों पर अपनी बढ़त बी अनाये हुए बनाये हुए हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल 18 सीटों पर आगे चल रही हैं।

टीवी पर आ रही खबरों के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 90 सीट में से 89 सीट के लिए उपलब्ध रुझानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन 48 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा 28 सीट पर आगे है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) 04 सीट पर आगे है और 08 सीट पर ‘अन्य’ प्रत्याशी आगे हैं।

जम्मू कश्मीर में मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने मंगलवार सुबह एक ‘यज्ञ’ किया और विश्वास जताया कि पार्टी बहुमत हासिल करेगी तथा संभावित रूप से निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाएगी।

हरियाणा और जम्मू कश्मीर दोनों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के ये शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम इससे अलग हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement