facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jharkhand Election Results 2024: मतगणना में BJP और JMM की कड़ी टक्कर; जानें कौन आगे, कौन पीछे?

Advertisement

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 41 सीटों का बहुमत चाहिए।

Last Updated- November 23, 2024 | 10:03 AM IST
J'khand Assembly polls-Counting of votes
J'khand Assembly polls-Counting of votes

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं ने अपनी किस्मत आजमाई है। इनमें हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, जयराम महतो, सरयू राय, सीपी सिंह, अजॉय कुमार, सीता सोरेन, प्रदीप यादव, चंपई सोरेन, हफीजुल अंसारी, रवींद्र नाथ महतो और सुदेश महतो जैसे नाम शामिल हैं।

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 41 सीटों का बहुमत चाहिए।

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1,211 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि उसकी सहयोगी एजेएसयू पार्टी ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा। जेडीयू को 2 सीटें मिलीं और लोक जनशक्ति (राम विलास) ने 1 सीट पर उम्मीदवार खड़ा किया।

इंडिया गठबंधन की बात करें तो झामुमो ने 43 सीटों पर, कांग्रेस ने 30 सीटों पर, आरजेडी ने 6 सीटों पर और सीपीआई (एमएल) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। कुछ सीटों पर इन पार्टियों के बीच दोस्ताना मुकाबला भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election Results Live Updates: BJP गठबंधन 40 सीटों पर आगे, INDIA ब्लॉक को 32 सीटों पर बढ़त

 झारखंड में किस सीट पर कौन उम्मीदवार आगे है और कौन पीछे, इसका ताजा अपडेट आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं।

यहां झारखंड विधानसभा चुनाव के कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति दी गई है:

उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम विधानसभा क्षेत्र स्थिति
हेमंत सोरेन झामुमो बरहेट आगे
बाबूलाल मरांडी बीजेपी धनवार परिणाम का इंतजार
चंपई सोरेन बीजेपी सरायकेला आगे
महुआ माजी झामुमो रांची परिणाम का इंतजार
बन्ना गुप्ता कांग्रेस जमशेदपुर पश्चिम परिणाम का इंतजार
गीता कोड़ा बीजेपी जगन्नाथपुर परिणाम का इंतजार
अजय कुमार कांग्रेस जमशेदपुर पूर्व परिणाम का इंतजार
कल्पना सोरेन झामुमो गांडेय परिणाम का इंतजार
रमेश्वर उरांव कांग्रेस लोहरदगा परिणाम का इंतजार
बसंत सोरेन झामुमो दुमका परिणाम का इंतजार
सुनील सोरेन बीजेपी दुमका परिणाम का इंतजार
पूर्णिमा साहू बीजेपी जमशेदपुर पूर्व परिणाम का इंतजार
सरयू राय जेडीयू जमशेदपुर पश्चिम परिणाम का इंतजार
मीरा मुंडा बीजेपी पोटका परिणाम का इंतजार
सीपी सिंह बीजेपी रांची परिणाम का इंतजार
लोइस मरांडी झामुमो जामा परिणाम का इंतजार
सीता मुर्मू बीजेपी जामताड़ा परिणाम का इंतजार
सुदेश महतो एजेएसयू सिल्ली परिणाम का इंतजार

नोट- अभी मतदान जारी है…नतीजे अपडेट होने पर इस सूची पर भी नजर रखें।

दो चरणों में हुआ था मतदान

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो चरणों में हुई थी। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 66.65% वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले गए, जहां 68.95% वोटिंग हुई। इस बार झारखंड में कुल मिलाकर 67% से ज्यादा मतदान हुआ। पिछले पांच सालों से झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार थी।

Advertisement
First Published - November 23, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement