facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: CM योगी आदित्यनाथ के पोस्टर से बढ़ा विवाद, ‘बटेंगे तो कटेंगे’ स्लोगन ने राजनीति में मचाई हलचल

Advertisement

Maharashtra Assembly Elections: योगी के पोस्टर ने अचानक महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी। जिसके बाद महानगर पालिका ने शहर के अलग अलग हिस्सों में लगे सभी पोस्टर उतारे।

Last Updated- October 22, 2024 | 7:29 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो पार्टी के अंदर और महायुति में अनबन की खबरें सामने आने लगी। इस बीच मुंबई की सड़कों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ बटेंगे तो कटेंगे वाली लाइन के लगे पोस्टर्स ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया। बढ़ते विवाद के बीच महानगर पालिका ने इन पोस्टरों को हटा दिया।

चुनाव से पहले सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता प्रचार अभियान में जुट गए हैं। योगी की तस्वीर के साथ स्लोगन लिखे बैनर सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में इस पर बहस छिड़ गई है।

विपक्ष इसे भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति बता रही है जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये पोस्टर्स महायुति के उन नेताओं को संदेश देने के लिए लगाए गए हैं, जो टिकट न मिलने के बाद बगावत कर सकते हैं। पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ योगी संदेश, ‘बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे लिखा है।

योगी के पोस्टर ने अचानक महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी । जिसके बाद महानगर पालिका ने शहर के अलग अलग हिस्सों में लगे सभी पोस्टर को उतार दिया। पोस्टर लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता विश्वबंधु राय ने कहा कि विपक्ष बांटने की राजनीति कर रहा है, तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। इन पोस्टर्स से हम बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई में उत्तर भारत के लोग काफी संख्या में हैं। वे योगी के फैन हैं और योगी के संदेश को उन तक पहुंचाने के लिए बैनर्स लगाए हैं।

मुंबई की सड़कों पर लगे इन बैनर्स के लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जब भारत को आजादी मिली, तो विभाजन हुआ। उसके बाद, लोगों ने विभाजन की भयावहता देखी। बटेंगे तो कटेंगे के पीछे का निष्कर्ष और मूल भाव यह है कि इसकी पुनरावृत्ति न हो।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इस नारे ने काम किया और बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। अब योगी के इस नारे को मुंबई के जन-जन तक पहुंचाकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के की तैयारी है। साथ ही महायुति के नेताओं को भी इससे एक संदेश देने की कोशिश की गई है, जो भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद विवाद कर रहे हैं। कई ने अंदरुनी बकावत शुरू कर दी है, उन्हें भी इससे संदेश जाएगा।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement