facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra Elections: ठाणे के मतदाताओं के लिए नया विकल्प; QR code से मिलेगी रियल-टाइम जानकारी

Advertisement

ठाणे के कलेक्टर और चुनाव अधिकारी अशोक शिंगारे ने संवाददाताओं को बताया कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी को बढ़ाना है।

Last Updated- November 19, 2024 | 2:01 PM IST
Maha polls
Preps for Maha polls

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में ठाणे जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास के तहत ‘वन-क्लिक’ सुविधा शुरू की गई है, जिसमें मतदाताओं को मतदान केंद्रों के बारे में पता लगाने के लिए केवल क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

ठाणे के कलेक्टर और चुनाव अधिकारी अशोक शिंगारे ने संवाददाताओं को बताया कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी को बढ़ाना है, खासकर तब जब चुनाव आयोग ने ठाणे और कल्याण क्षेत्रों में कम मतदान को लेकर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जोड़ने और समग्र मतदान में सुधार करने के लिए कई उपाय लागू किए हैं, जिसमें एक क्यूआर कोड प्रणाली शुरू करना भी शामिल है, जो 18 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का मार्गदर्शन करेगी।

अधिकारी ने कहा कि क्यूआर कोड मतदाताओं को उनके निर्दिष्ट मतदान केंद्रों तक पहुंचाएगा, जिससे उन्हें सटीक स्थान और पते जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। शिंगारे ने बताया कि सोमवार सुबह तक, ठाणे जिले के कुल 72 लाख मतदाताओं में से 32.7 लाख (लगभग 50 प्रतिशत) ने पहले ही चुनाव विभाग की वेबसाइट और कुछ सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड का उपयोग कर लिया था।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, जिले के चुनाव विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 15.6 करोड़ से अधिक लोगों के आने की सूचना दी है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे के मार्गदर्शन में नवी मुंबई पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में निवासियों के लिए एक समर्पित क्यूआर कोड भी पेश किया है।

शिंगारे ने कहा कि यह अभिनव प्रयास मतदाताओं को मतदान केंद्रों और पार्किंग की जानकारी और मतदान केंद्रों पर भीड़ तथा वास्तविक समय की अद्यतन जानकारी प्रदान करता है ताकि प्रतीक्षा समय को कम करते हुए मतदान के अनुभव को बेहतर किया जा सके।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement