facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की घट रही है जनसंख्या, झामुमो नीत गठबंधन खेल रहा खतरनाक खेल: PM मोदी

Advertisement

लगभग एक पखवाड़े में मोदी की झारखंड की यह दूसरी यात्रा है, जहां 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त होगा।

Last Updated- October 02, 2024 | 6:12 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है और उन्होंने झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों का समर्थन करके ‘‘वोट बैंक की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ‘‘माटी, बेटी, रोटी’’ को बचाने के लिए अब ‘‘ऐसी ताकतों को बाहर करने’’ का समय आ गया है। मोदी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘झारखंड में बेटी, माटी, रोटी की रक्षा करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘परिवर्तन’ का समय आ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन एक खतरनाक खेल खेल रहा है, जो घुसपैठियों को संरक्षण देते हुए लोगों की पहचान, संस्कृति और परंपराओं को खतरे में डाल रहा है।’’

परिवर्तन यात्रा सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और इसने लगभग 5,400 किलोमीटर की दूरी तय की। मोदी ने आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत का हवाला देते हुए गठबंधन के असंवेदनशील रुख की आलोचना की।

लगभग एक पखवाड़े में मोदी की झारखंड की यह दूसरी यात्रा है, जहां 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त होगा। अपने आगमन पर मोदी ने एक विशेष खुले वाहन से भीड़ का अभिवादन किया और आदिवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की।

महिलाओं ने उन्हें ‘माटी, बेटी, रोटी’ की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान एकत्र की गई मिट्टी से भरा एक कलश भेंट किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को साहिबगंज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement