facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, महाराष्ट्र को पटरी पर लाने तक यह बूढ़ा रुकेगा नहीं’; शरद पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार पर साधा निशाना

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘यह उन लोगों की नीति है जो हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं और इसलिए यह आपकी और मेरी जिम्मेदारी है कि हम उनके हाथों से सत्ता छीन लें।’’

Last Updated- October 15, 2024 | 5:39 PM IST
Due to the resignation of Sharad Pawar, a ruckus started in the MVA as well.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘‘सही रास्ते’’ पर लाने तक आराम से नहीं बैठेंगे चाहे वह कितने ही बूढ़े क्यों न हो जाएं। पवार ने महाराष्ट्र में सातारा जिले के फलटण में सोमवार को कहा कि चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90, यह बूढ़ा आदमी नहीं रुकेगा।

वह राकांपा नेता रामराजे नाइक निंबालकर के भाई संजीव राजे नाइक निंबालकर और फलटण के विधायक दीपक चह्वाण को राकांपा (एसपी) में शामिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के कुछ युवा सदस्यों को उनकी तस्वीरों वाले बैनर लिए देखा था। राकांपा (एसपी) अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन बैनर पर मुझे 84 साल का बूढ़ा आदमी बताया गया था। लेकिन आप चिंता मत करिए क्योंकि चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, यह बूढ़ा आदमी रुकेगा नहीं। यह बूढ़ा आदमी राज्य को सही रास्ते पर लाने तक रुकेगा नहीं और मुझे आपकी मदद मिलने का भरोसा है।’’

उन्होंने राज्य में एकनाथ शिंदे नीत गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। अगस्त में सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह घटना दिखाती है कि प्रतिमा के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उन लोगों की नीति है जो हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं और इसलिए यह आपकी और मेरी जिम्मेदारी है कि हम उनके हाथों से सत्ता छीन लें।’’

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 5:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement