facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Elections Date 2023 : 5 राज्यों में इस तारीख से शुरू होंगे मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने की घोषणा

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने इन पांचों राज्यों का दौरा किया और सभी राजनीतिक दलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से चर्चा की।

Last Updated- October 09, 2023 | 12:55 PM IST
Announcement of Assembly elections' schedule

निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

जानें कब से शुरू होंगे मतदान:

  • मिजोरम- 7 नवंबर
  • छत्तीसगढ़ – 7 नवंबर, 17 नवंबर
  • मध्यप्रदेश – 17 नवंबर
  • राजस्थान – 23 नवंबर
  • तेलंगाना – 30 नवंबर
  • कब जारी होंगे नतीजे – 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांच राज्यों की सीटों और वोटरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन राज्यों में देश की करीब 1/6 विधानसभा सीटें है। वहीं, कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। वहीं, 60.2 लाख नए वोटर्स पहली बार अपना वोट डालेंगे। नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। कुमार ने बताया कि 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल के होने वाले हैं और साथ ही जिनकी एडवांस एप्लीकेशन भी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें : क्या जाति की जगह वर्ग की राजनीति ले रही है?

राज्यों के हिसाब से वोटर

मध्यप्रदेश – 5.6 करोड़
राजस्थान – 5.25 करोड़
तेलंगाना – 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ – 2.03 करोड़
मिजोरम – 8.52 लाख

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने इन पांचों राज्यों का दौरा किया और सभी राजनीतिक दलों, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से चर्चा की। ECI ने कहा कि हमने राजनीतिक दलों के सुझाव लिए हैं।

यह भी पढ़ें : इंडिया गुट की मदद में खड़ी नागरिक समाज की संस्थाओं की चुनौती

दिव्यांगों को घर से वोट डालने की मिलेगी सुविधा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांच राज्यों की आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि PwD के मतदाताओं अगर मतदान केंद्र पर आने में असमर्थ हैं तो उन्हें घर से भी मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि इन राज्यों में PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है।

17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक वोटर लिस्ट में होंगे सुधार

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है, तो वह कराया जा सकता है। मतदाता इन सुधार को बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

किस राज्य में है किसकी सत्ता?

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement