facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक संग साझेदारी नहीं तो नुकसान, ऐक्सिस बैंक के CEO ने दिया बयान

Advertisement

चौधरी ने कहा कि बैंक बहुत जल्द अपने मोबाइल ऐप पर एक ऐसी सेवा पेश करेगा, जिसमें ग्राहक न केवल अपने खाते की जानकारी देख सकेगा बल्कि लेनदेन करने में भी सक्षम हो जाएगा।

Last Updated- August 31, 2024 | 12:09 AM IST
Banks will lose out if they don't partner fintechs: Axis Bank CEO फिनटेक संग साझेदारी नहीं तो नुकसान, ऐक्सिस बैंक के CEO ने दिया बयान

ऐक्सिस बैंक के मुख्य कार्य अधिकारी अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दौरान कहा कि फिनटेक के साझेदारी नहीं करने पर बैंकों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिनटेक कंपनियां ऐसी प्रौद्योगिकियां, उत्पाद और सेवाएं लेकर आ रही हैं जो एक बेहतर प्रणाली बना सकती हैं और ग्राहकों के साथ बातचीत को और अधिक उपयोगी और शक्तिशाली बना सकती हैं।

चौधरी ने कहा, ‘अगर हम उनके साथ काम नहीं करेंगे तो यह हमारे लिए नुकसान होगा।’ उन्होंने कहा कि फिनटेक कंपनियों में कुछ हिस्सेदारी लेने से हम सही मायने में जो साझेदारी करते हैं उससे काफी गहरा और काफी ज्यादा सहयोग मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक भी उन ग्राहकों के समक्ष फिनटेक की तरह दिखना चाहते हैं जो उनके साथ एक निश्चित तरीके से जुड़ना चाहते हैं और कई मामलों में ऐसा लगता है कि ऐसा करने के लिए अधिक संसाधन अथवा वक्त नहीं है और बैंकों को यह हासिल करने में फिनटेक कंपनियां मदद कर सकती हैं।

इस बीच, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जैसे-जैसे ग्राहक डिजिटल लेनदेन बढ़ाएंगे बैंकों की परिचालन लागत कम होती जाएगी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से लोगों को बैंकिंग लेन-देन के प्रति चिंतित कर दिया है।

चौधरी ने कहा कि बैंक बहुत जल्द अपने मोबाइल ऐप पर एक ऐसी सेवा पेश करेगा, जिसमें ग्राहक न केवल अपने खाते की जानकारी देख सकेगा बल्कि लेनदेन करने में भी सक्षम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बैंक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर कुल 15 प्रायोगिक परीक्षण कर रहा है और उनमें से एक क्षेत्र मानव संसाधन भी होगा, जहां प्रौद्योगिकी के जरिये बैंक में होने वाली भर्तियों को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement