facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक स्टार्टअप जय किसान को NBFC के अधिग्रहण के लिए RBI से मिली मंजूरी

Advertisement

जय किसान को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट्स, मिरे एसेट, अर्कम वेंचर्स, ब्लूम वेंचर्स, नाबार्ड के वीसी फंड नैबवेंचर्स, जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है।

Last Updated- August 13, 2024 | 5:56 PM IST
RBI

ग्रामीण वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप ‘जय किसान’ को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कुशल फिनोवेशन कैपिटल में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से नियामकीय मंजूरी मिल गई है। हालांकि, अधिग्रहीत हिस्सेदारी का विवरण साझा नहीं किया गया।

जय किसान ने बयान में कहा, ‘‘ एनबीएफसी अनुषंगी कंपनी के साथ जय किसान अपने किसानों तथा ग्रामीण कारोबारी ग्राहकों को अधिक सुलभ व निर्बाध तरीके से सीधे अनुकूलित, नवीन व प्रासंगिक उत्पादों का निर्माण तथा वितरण करने में सक्षम होगी। इससे उसके उत्पाद सस्ते और अधिक प्रभावशाली बनेंगे।’’

जय किसान के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अर्जुन अहलूवालिया ने कहा, ‘‘ एनबीएफसी की अनुषंगी कंपनी हमें अपने किसान तथा ग्रामीण कारोबारी ग्राहकों को उनकी इच्छानुसार, जिस तरह से, जब तथा जहां वे चाहते हैं ऋण उत्पाद उपलब्ध कराने में सक्षम बनाती है।’’

जय किसान को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट्स, मिराए एसेट, अर्कम वेंचर्स, ब्लूम वेंचर्स, नाबार्ड के वीसी फंड नैबवेंचर्स, जीएमओ वेंचर्स और डीजी दाइवा वेंचर्स आदि जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement