facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm यूजर्स के लिए अच्छी खबर! अब इन 5 नए बैंकों के हैंडल से कर सकेंगे UPI ट्रांजेक्शन

Advertisement

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यस बैंक के साथ साझेदारी में पेटीएम के लिए @paytm और एक क्लोज्ड यूजर ग्रुप UPI हैंडल @ptyes को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- March 15, 2024 | 1:24 PM IST
paytm
Representative Image

फिनटेक फर्म पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) को UPI लेनदेन जारी रखने के लिए चार बैंकों के साथ साझेदारी में पांच हैंडल मिले हैं। एनपीसीआई की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।

कंपनी का मौजूदा हैंडल @paytm उन पांच हैंडलों में से एक है, जिन्हें यूजर्स अपनी ओर से कोई बदलाव किए बिना इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Paytm पेमेंट्स बैंक में छंटनी का प्लान, CEO के वादे से मुकरने पर कर्मचारी हताश और हैरान; 6 महीने में करीब 50 फीसदी टूटे शेयर

जानें नए हैंडल के नाम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यस बैंक के साथ साझेदारी में पेटीएम के लिए @paytm और एक क्लोज्ड यूजर ग्रुप UPI हैंडल @ptyes को मंजूरी दे दी है।

NPCI ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ @pthdfc और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ @ptsbi को भी भागीदार के रूप में मंजूरी दे दी है। बता दें कि यह दोनों हैडल अभी एक्टिव नहीं हैं।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि यूजर्स अपनी ओर से कोई बदलाव किए बिना @paytm हैंडल का निर्बाध रूप से इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं।

14 मार्च को, एनपीसीआई ने कंपनी के उपयोगकर्ताओं के लिए यूपीआई लेनदेन को जारी रखने के लिए एसबीआई, एक्सिस बैंक, यस बैंक के सहयोग से पेटीएम के लिए थर्ड पार्टी एप्लिकेशन (TPAP) प्रोवाइडर परमिट को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें: NHAI की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm Payments Bank का नाम, अब इन 39 बैंकों से खरीद सकते हैं FasTag

पेटीएम के यूपीआई लेनदेन पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के जरिए किए जा रहे थे, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने 15 मार्च के बाद किसी भी ग्राहक खाते में जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया है।

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की पीपीबीएल में 49 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा के पास संकटग्रस्त बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement