facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

Advertisement

Paytm के टिकट बुकिंग बिजनेस का रेवेन्यू मार्च, 2024 की तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) एक फीसदी बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- June 24, 2024 | 12:49 PM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

RBI के एक्शन के बाद से संकट के दौर से गुजर रही पेटीएम का बिजनेस अब फिर से ट्रैक पर आने लगा है। कंपनी ने आज शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया कि फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY24) में हवाई सफर के लिए बुकिंग में सालाना आधार पर (YoY) 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बता दें कि One97 Communications पेटीएम की पैरेंट कंपनी है।

पेटीएम ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेवल एग्रीगेटर्स (Online Travel Aggregators/OTAs) की बात करें तो वह ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग के मामले में सबसे आगे है। जबकि, पूरी इंडस्ट्री की ग्रोथ महज 3 फीसदी है। गौ रतलब है कि पेटीएम का यात्रा के लिए टिकट बुकिंग बिजनेस इसके मार्केटिंग सर्विस सेगमेंट के तहत आता है। कंपनी के टिकट बुकिंग बिजनेस का रेवेन्यू मार्च, 2024 की तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) एक फीसदी बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में पेटीएम ने ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर (OTA) के बीच अपनी बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को कायम रखा है। सालाना आधार पर कंपनी ने उड़ान बुकिंग में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है जो इंडस्ट्री की 3 फीसदी की ग्रोथ से कहीं ज्यादा है।

ट्रेन बुकिंग में दूसरे नंबर पर

पेटीएम ने अपने बयान में बताया कि वह ट्रेन टिकटों की बुकिंग में भी दूसरा सबसे बड़ा OTA है। कंपनी ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित होने की वजह आसानी से तत्काल टिकटों का भुगतान और बेहतर सीट असिस्टेंस है। छोटे शहरों और कस्बों के लोग पेटीएम के यूज से टिकटों की बुकिंग कर रहे हैं।

क्यों बढ़ी पेटीएम से हवाई यात्राओं की बुकिंग

कंपनी ने बयान में बताया कि अमाडेस (Amadeus) के साथ हाल ही में NDC एग्रीगेशन, सिंगापुर एयरलाइंस और कतर एयरवेज को NDCx पर पहली दो एयरलाइंस के रूप में पेश करना और ईवा एयरवेज (Eva Airways) की ऑन-बोर्डिंग कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई। यह एंटिग्रेशन AI-संचालित क्षमताएं प्रदान करता है, जो सीधे एयरलाइंस के संपर्क से ज्यादा सुविधाजनक ट्रैवल ऑप्शन और पैकेज प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुकिंग से भी उसे जमकर फायदा हुआ। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को और ज्यादा सिलेक्शन प्रदान करने के लिए, पेटीएम ट्रैवल (Paytm Travel) ने कंबोडिया अंगकोर एयर (Cambodia Angkor Air), सलामएयर (SalamAir) और फ्लाईदुबई (FlyDubai) सहित तीन नए कैरियर्स भी शामिल किए हैं।

Paytm की शेयर प्राइस में गिरावट

पेटीएम के शेयरों में आज 12:34 बजे NSE पर 0.26 % की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 410.10 रुपये पर ट्रेड करते देखे गए। 409.70 रुपये पर ओपन होने वाला यह स्टॉक इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 416.35 के हाई लेवल तक पहुंचा था।

1 साल का आंकड़ा देखा जाए तो इसके शेयर करीब 51 फीसदी तक गिर चुके हैं। 6 महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों में करीब 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में वन97 कम्युनिकेशंस की मार्केट कैप (m-cap) 26,082.06 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement