facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe से अब मैनेज कर सकेंगे क्रेडिट स्कोर, चुका पाएंगे लोन; कितना लगेगा चार्ज?

Advertisement

PhonePe आने वाले महीनों में ऐप के भीतर कंज्यूमर लोन पेश करके अपनी क्रेडिट ऑफरिंग का विस्तार करेगा।

Last Updated- December 21, 2023 | 4:23 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

फिनटेक फर्म फोनपे (PhonePe) ने आज यानी गुरुवार को एक नया सेक्शन लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि अब उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स क्रेडिट ब्यूरो सेक्शन देख सकते हैं, जो होमपेज पर ही मौजूद रहेगा। इस नए सेक्शन के जरिये कंपनी ने बैंकिंग सुविधा से जुड़े कई कामों को और आसान कर दिया है। आइये जानते हैं क्या मिलेगी सुविधा और कितना लगेगा पैसा –

फिनटेक कंपनी ने ऐलान किया है कि बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। इस नए सेक्शन का फायदा यह होगा कि यूजर्स अपने क्रेडिट या रूपे कॉर्ड (Rupay cards) को मैनेज, लोन का रीपेमेंट, या क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट कर सकते हैं।

PhonePe पर क्रेडिट ब्यूरो से और क्या फायदे?

PhonePe ने एक बयान में कहा, ‘क्रेडिट ब्यूरो रिपोर्ट यूजर्स को उनके क्रेडिट का यूज, क्रेडिट का टाइम, समय पर भुगतान और इससे जुड़ी और सुविधाएं प्रदान करता है।’

PhonePe Credit के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हेमंत गाला ने कहा, ‘हम PhonePe ऐप पर क्रेडिट सेक्शन लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में हमारे उपभोक्ताओं की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक कदम और करीब है। हमारा मानना है कि वित्तीय सशक्तिकरण (financial empowerment) आपके क्रेडिट हेल्थ को समझने और मैनेज करने से शुरू होता है।

PhonePe के इस कदम से ब्रोकिंग फर्मों को मिलेगी चुनौती!

PhonePe आने वाले महीनों में ऐप के भीतर कंज्यूमर लोन पेश करके अपनी क्रेडिट ऑफरिंग का विस्तार करेगा। कंपनी अपने कर्ज के बिजनेस को बढ़ाने के लिए बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) जैसे लोन देने वाले पार्टनर्स के साथ काम कर रही है।

कंपनी ने अगस्त में Share.Market के साथ स्टॉक ब्रोकिंग में एंट्री किया, जो इसकी सब्सिडियरी कंपनी PhonePe Wealth Broking का हिस्सा है। इस कदम से PhonePe को Zerodha, Upstox, Groww और ICICI Direct जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ई-कॉमर्स में एंट्री

अप्रैल में, कंपनी ने सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म पर एक शॉपिंग ऐप, पिनकोड लॉन्च करके ई-कॉमर्स में एंट्री की। ऐप हाइपरलोकल कॉमर्स पर फोकस करेगा।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement