facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड में निवेश के लिए सरकार की मिली मंजूरी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर, 2022 में पेटीएम के भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस परमिट आवेदन को खारिज कर दिया था।

Last Updated- August 28, 2024 | 9:16 PM IST
Paytm

वन97 कम्युनिकेशंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) को एफडीआई मंजूरी मिल गई है और वह भुगतान एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन कर सकेगी।

कंपनी ने नियामक को भेजी जानकारी में कहा है, ‘यह भुगतान एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस के लिए वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल या कंपनी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) के आवेदन के संबंध में 12 फरवरी, 2024 के हमारे पत्र के संबंध में है।’

इसमें कहा गया है, ‘पीपीएसएल को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग से 27 अगस्त, 2024 को कंपनी द्वारा पीपीएसएल में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ पीपीएसएल अपना भुगतान एग्रीगेटर आवेदन फिर से करेगी।’

कंपनी ने कहा कि इस बीच पीपीएसएल मौजूदा साझेदारों को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन सेवाएं देना जारी रखेगी। कंपनी ने कहा है, ‘हम पहले अनुपालन दृ​ष्टिकोण पर प्रतिबद्ध हैं और उच्च नियामकीय मानकों का समर्थन करते हैं। घरेलू भारतीय कंपनी के तौर पर पेटीएम भारतीय वित्तीय तंत्र में योगदान देने और उसे उन्नत बनाने की दिशा में प्रयासरत है।’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नवंबर, 2022 में पेटीएम का भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस परमिट आवेदन खारिज कर दिया था और कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मानदंडों के तहत प्रेस नोट-3 अनुपालन के साथ फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया था। प्रेस नोट-3 के अनुसार, सरकार ने भारत के साथ स्थलीय सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए अपनी पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी थी। आवेदन खारिज होने के समय, चीन का अलीबाबा समूह कंपनी में सबसे बड़ा शेयरधारक था।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement