facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm ने OTA इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस के बाद किया Skyscanner, Google Flights, Wego के साथ करार

Advertisement

Paytm ने तीन नए अंतरराष्ट्रीय कैरियर्स जैसे कंबोडिया अंगकोर एयर, सलाम एयर और फ्लाई दुबई को भी अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है।

Last Updated- June 24, 2024 | 2:55 PM IST
Paytm

Paytm: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपने ट्रैवल सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्लोबल ट्रैवल एग्रीगेटर्स स्काईस्कैनर (Skyscanner), गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) और Wego के साथ साझेदारी का ऐलान किया है।

नोएडा स्थित कंपनी ने तीन नए अंतरराष्ट्रीय कैरियर्स जैसे कंबोडिया अंगकोर एयर ( Cambodia Angkor Air), सलाम एयर (SalamAir) और फ्लाई दुबई (FlyDubai) को भी अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल किया है।

Paytm की बढ़ी फ्लाइट बुकिंग की संख्या

एयरलाइंस पर ध्यान केंद्रित करने का यह बयान Paytm Travel में फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही (Q4FY24) में फ्लाइट बुकिंग में बढ़ोतरी के बीच आया है। कंपनी ने Q4FY24 में प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट बुकिंग में सालाना (YoY) 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर, कंपनी ने अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय टिकट बुकिंग में सालाना 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी Amadeus के साथ किया करार

ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी एमॅड्यूस (Amadeus) के साथ कंपनी के नई वितरण क्षमता (NDC) के हालिया एंटिग्रेशन में सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines ) और कतर एयरवेज (Qatar Airways ) को NDCx पर पहली दो एयरलाइंस के रूप में दिखाया गया है।

पिछले साल नवंबर में, Paytm ने Amadeus के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए सर्च, बुकिंग और पेमेंट में ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी के प्लेटफॉर्म को एंटिग्रेट करने का लक्ष्य रखा गया था।

Amadeus की ऑटोमेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कैपासिटी से Paytm को सटीक जानकारी देने में मदद मिलेगी। ऐप में नए बस ऑपरेटरों जैसे Mettur को शामिल किया गया है क्योंकि यह अपनी सर्विस ऑफरिंग का विस्तार कर रही है और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प प्रदान कर रही है।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement