facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm ने Paytm Payments Bank से Axis Bank में ट्रांसफर किया अपना नोडल अकाउंट

Advertisement

RBI की तरफ से मिली 15 मार्च तक की राहत के कुछ ही देर बाद ही Paytm ने यह जानकारी दी कि उसने अपना नोडल अकाउंट Paytm Payments Bank से Axis Bank में ट्रांसफर कर दिया है।

Last Updated- February 16, 2024 | 9:22 PM IST
Paytm transferred its nodal account from Paytm Payments Bank to Axis Bank Paytm ने Paytm Payments Bank से Axis Bank में ट्रांसफर किया अपना नोडल अकाउंट

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम ने आज यानी 16 फरवरी को अपना मुख्य खाता (Nodal Account) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) से हटाकर एक्सिस बैंक (Axis Bank) में ट्रांसफर कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से मिली 15 दिन की राहत के कुछ ही देर बाद ही पेटीएम ने यह जानकारी दी कि उसने अपना नोडल अकाउंट पेटीएम पेमेंट्स बैंक से एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपने नोडल अकाउंट को एक एस्क्रो अकाउंट (escrow account ) के जरिये एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है और वहां अकाउंट खोल लिया है।

बिना किसी रुकावट के होंगे मर्चेंट सेटलमेंट

One97 Communications ने कहा कि नोडल खाते को Axis Bank में ट्रांसफर करने के बाद पहले की तरह की बिना किसी रुकावट के व्यापारी निपटान (merchant settlements) होता रहेगा।

BSE को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि पेटीएम क्यूआर (Paytm QR), साउंडबॉक्स (Soundbox), कार्ड मशीन मर्चेंट पार्टनर्स के लिए पहले की ही तरह बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

Also Read: Paytm Payments Bank को RBI ने दी 15 दिन की मोहलत, अब 29 फरवरी को नहीं बंद होंगे ट्रांजैक्शन्स

इसका मतलब यह है कि अब, जब पेटीएम ने अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है और इसका कोई संबंध पेटीएम पेमेंट्स बैंक से नहीं है तो लेनदेन जैसी कई सुविधाओं के उपयोग में मर्चेंट्स को कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी। वे पेटीएम के उत्पादों का पहले की तरह ही उपयोग कर सकेंगे।

Axis Bank ने जताई थी साथ काम करने की इच्छा

प्राइवेट सेक्टर के बैंक Axis Bank के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अमिताभ चौधरी ने पिछले दिनों बयान देते हुए कहा था कि Axis Bank पेटीएम के साथ काम करना चाहता है, बस इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मंजूरी दे दे।

चौधरी ने ऐक्सिस बैंक की ‘2023 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ सूची जारी करने के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा ‘यह बात रेगुलेटरी मंजूरी पर निर्भर करती है और अगर रेगुलेटर हमें पेटीएम के साथ काम करने की अनुमति देता है, तो निश्चित रूप से हम उनके साथ काम करेंगे। वे फिनटेक उद्योग में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement