facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm: पेटीएम ऐप पर जारी रहेगा UPI, SBI सहित चार बैंकों से हुआ करार; RBI के निर्देश के बाद NPCI से मिली मंजूरी

Advertisement

पेटीएम के लिए एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, SBI और येस बैंक भुगतान प्रणाली प्रदाता (PSP) बैंक के रूप में काम करेंगे।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:55 PM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

भारत की फिनटेक कंपनी पेटीएम पर अब UPI सर्विस लगातार जारी रहेगी। आज यानी 14 मार्च को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से उसे थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर (TPAP) के लिए जरूरी लाइसेंस मिल गया है।

पेटीएम के लिए एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, SBI और येस बैंक भुगतान प्रणाली प्रदाता (Payment System Provider-PSP) बैंक के रूप में काम करेंगे।

Paytm के मर्चेंट अकाउंट को डील करेगा Yes Bank

NPCI ने कहा है कि येस बैंक (Yes Bank) आने वाले समय में नए मर्चेंट्स और जो पहले से @paytm UPI हैंडल यूज कर रहे हैं, उन पुराने मर्चेंट्स का अकाउंट अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय येस बैंक के पास चला जाएगा।

पेटीएम पर मौजूद अन्य खातों का क्या?

NPCI ने पेटीएम को निर्देश दिया है कि जितना जल्दी हो सके वह सभी @paytm हैंडल वाले UPI अकाउंट्स को उन चार बैंकों में ट्रांसफर कर दे। पेटीएम यथासंभव अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इन अकाउंट्स को 4 पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंकों में माइग्रेट कर देगा।

RBI के निर्देश के बाद NPCI ने दी मंजूरी

बता दें कि पिछले दिनों 23 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक ने NPCI को निर्देश दिया था कि पेटीएम की UPI सर्विसेज को जारी रखने के लिए NPCI पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के अनुरोध की जांच करे।

RBI ने उस समय कहा था कि पेटीएम के UPI हैंडल यानी @paytm (भुगतान के लिए वर्चुअल एड्रेस या VPA) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय कुछ चुने हुए बैंकों को सौंप दिया जाए ताकि पेमेंट सर्विसेज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। अब, जब NPCI की जब मंजूरी मिल गई है तो यह रास्ता साफ हो गया है कि अब ये चार बैंक पेटीएम के लिए पेमेंट सर्विसेज प्रदान करते रहेंगे और कस्टमर्स और व्यापारियों यानी मर्चेंट्स UPI का लाभ उठाते रहेंगे।

Paytm तीसरा सबसे बड़ा UPI पेमेंट प्लेटफॉर्म

फरवरी 2024 में पेटीएम UPI पेमेंट के लिए फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay ) के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म था। फरवरी में पेटीएम से UPI के जरिये 1.65 लाख करोड़ रुपये के 141 करोड़ लेनदेन हुए।

जनवरी में यह आंकड़ा थोड़ ज्यादा था। जनवरी में पेटीएम के जरिये 1.92 लाख करोड़ रुपये के कुल 157 करोड़ लेनदेन हुए थे।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement