facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के पास साल के अंत तक होगा मुक्त नकदी प्रवाह: CEO विजय शेखर

Advertisement

पेटीएम जून 2023 तिमाही में कंपनी की वृद्धि भुगतान, वित्तीय सेवाओं और वाणिज्य व्यवसाय में विस्तार के कारण हुई है।

Last Updated- July 22, 2023 | 3:04 PM IST
Paytm

पेटीएम ब्रांड के तहत काम करने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को इस साल के अंत तक मुक्त नकदी प्रवाह की स्थिति में आने की उम्मीद है।

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के नतीजों पर एक चर्चा के दौरान कहा कि जून 2023 तिमाही में कंपनी की वृद्धि भुगतान, वित्तीय सेवाओं और वाणिज्य व्यवसाय में विस्तार के कारण हुई है।

शर्मा ने कहा, ”हम साल के अंत तक मुक्त नकदी प्रवाह को सकारात्मक बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।” सकारात्मक मुक्त नकदी प्रवाह का अर्थ है कि किसी व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश करने या शेयरधारकों को वितरित करने के लिए पर्याप्त धन है। पेटीएम ने बताया है कि 30 जून, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका घाटा कम होकर 358.4 करोड़ रुपये रह गया।

ये भी पढ़ें : Paytm Q1 Results: फिनटेक कंपनी का घाटा जून तिमाही में कम होकर 358 करोड़ रुपये रहा

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 645.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) द्वारा नए ग्राहकों को जोड़ने पर आरबीआई की रोक के बारे में शर्मा ने कहा कि उसने बैंकिंग नियामक को एक अनुपालन रिपोर्ट दी है, और इसकी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी में अनुमान से अधिक समय लगा है, लेकिन इसके जल्द आने की उम्मीद है।

आरबीआई ने 2021-22 में पीपीबीएल को एक मार्च 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था। बाद में शीर्ष बैंक ने पीपीबीएल का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक बाहरी ऑडिटर नियुक्त किया।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement