facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI के दीवानें हुए लोग, 2024 में कर डाले 172 billion Transactions, 247 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन

Advertisement

दिलचस्प है कि पूरे वर्ष2024 में लेनदेन की संख्या 46 प्रतिशत बढ़कर 172 अरब हो गई है, जो 2023 में 118 अरब थी।

Last Updated- January 01, 2025 | 10:24 PM IST
UPI

दिसंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 16.73 अरब पर पहुंच गई, जो नवंबर में 15.48 अरब थी। अप्रैल 2016 में यूपीआई शुरू होने के बाद यह सर्वाधिक लेनदेन है। इस अवधि में लेनदेन का मूल्य भी 8 प्रतिशत बढ़कर 23.25 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो नवंबर के 21.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

दिलचस्प है कि पूरे वर्ष2024 में लेनदेन की संख्या 46 प्रतिशत बढ़कर 172 अरब हो गई है, जो 2023 में 118 अरब थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक मूल्य के हिसाब से लेनदेन 35 प्रतिशत बढ़कर साल के दौरान 247 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 2023 में 183 लाख करोड़ रुपये था। लेनदेन बढ़ने की वजह वस्तुओं या सेवाओं की खरीद के लिए व्यक्तियों से व्यापारियों के साथ लेनदेन है।

अक्टूबर महीने में यूपीआई से 16.58 अरब लेनदेन हुआ, जिसका मूल्य 23.5 लाख करोड़ रुपये था। यह संख्या के हिसाब से पिछला सबसे ऊंचा स्तर और मूल्य के हिसाब से अब तक का उच्चतम स्तर था। सितंबर में लेनदेन की संख्या 15.04 अरब और मूल्य 20.64 लाख करोड़ रुपये थी।

इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से लेनदेन की संख्या दिसंबर में 8 प्रतिशत बढ़कर 44.1 करोड़ हो गई, जो नवंबर में 40.8 करोड़ और अक्टूबर में 46.7 करोड़ थी। मूल्य के हिसाब से यह दिसंबर में 6.02 लाख करोड़ रुपये था, जो नवंबर के 5.58 लाख करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत ज्यादा है।

फास्टैग से लेनदेन भी संख्या के हिसाब से 6 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर में 38.2 करोड़ हो गया है, जो नवंबर में 35.9 करोड़ था। आधार से जुड़ी भुगतान व्यवस्था (एईपीएस) से लेनदेन की संख्या नवंबर के 9.2 करोड़ से 1 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर में 9.3 करोड़ हो गई है।

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement