facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe का ऑफिस भारत में शिफ्ट! Walmart को चुकाना पड़ा एक अरब डॉलर का टैक्स

Advertisement
Last Updated- January 06, 2023 | 1:14 PM IST
Walmart

खुदरा सामान (retail product) की दुकानें चलाने वाली अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) ने फोनपे (PhonePe) के मुख्यालय को भारत में स्थानांतरित करने से उत्पन्न होने वाले करों का भुगतान कर दिया है। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थानांतरित किया था।

फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण के बाद कंपनी में वॉलमार्ट की बहुलांश हिस्सेदारी है। रिपोर्ट के अनुसार यह कर फोनपे के मुख्यालय स्थानांतरण और मूल्य वृद्धि से जुड़ा है।

कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिजिटल भुगतान कंपनी के अपना मुख्यालय भारत में स्थानांतरित करने के बाद वॉलमार्ट इंक और अन्य फोनपे शेयरधारकों को पूंजीगत लाभ कर के रूप में लगभग एक अरब डॉलर का सामना करना पड़ा है। ई-मेल के जरिये पूछे गये सवाल के जवाब में वॉलमार्ट ने कहा, ‘‘हम केवल कर भुगतान की पुष्टि कर सकते हैं।’’ कंपनी ने हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच फोनपे ने पिछले साल अक्टूबर में अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत लाने की घोषणा की थी। इसके तहत, फोनपे समूह के सभी कारोबार और इकाइयों को फोनपे प्राइवेट लि. इंडिया के अंतर्गत लाया गया था।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement