facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Elections 2025: भाजपा की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, दो उपमुख्यमंत्रियों, छह मंत्रियों के नाम

Advertisement

भाजपा की लिस्ट में नौ महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें मौजूदा मंत्री रेणु देवी का भी नाम है, जो बेतिया विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगी

Last Updated- October 14, 2025 | 6:02 PM IST
Voting

Bihar Assembly elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत लड़ रही है। वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है।

Also Read: Bihar Assembly Election: NDA में सीट शेयरिंग हुई फाइनल, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट कटा

भाजपा की पहली लिस्ट में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी जगह उच्च न्यायालय के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा अध्यक्ष यादव ने टिकट कटने पर कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है।” उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया और जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे।

पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों पर फिर जताया भरोसा

इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की पहली सूची में 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।

Also Read: क्या आप सच में 100% PF निकाल सकते हैं? जानिए नई लिमिट और नियम

भाजपा कि पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार

लिस्ट में नौ महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें मौजूदा मंत्री रेणु देवी का भी नाम है, जो बेतिया विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगी। वर्तमान विधायक एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह एक और कार्यकाल के लिए जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी। मौजूदा मंत्री मंगल पांडे सीवान से, नितिन नबीन बांकीपुर से, नीतीश मिश्रा झंझारपुर से, कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से और प्रेम कुमार गया टाउन से चुनाव लड़ेंगे।

इनका मंत्रियों का भी टिकट कटा

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से, संजय सरोगी दरभंगा से, कुंदन कुमार बेगूसराय से, रोहित पांडे भागलपुर से, कुमार प्रणय मुंगेर से और रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा में सोमवार को शामिल हुए पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सुजीत कुमार सिंह को दरभंगा जिले की गौड़ाबौरम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से उनकी पत्नी स्वर्णा सिंह मौजूदा विधायक हैं।

भाजपा ने वर्तमान मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट काट दिया है, जो रीगा (पश्चिम चंपारण) से विधायक हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है।

Also Read: अदाणी और गूगल मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा AI हब, विजाग में निवेश 15 अरब डॉलर

भाजपा ने उतारे 15 राजपूत उम्मीदवार

जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली लिस्ट में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement