facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार की सम्राट सरकार में बड़ा विस्तार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत बने मंत्री

Advertisement

पटना में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, NDA ने जातीय और सामाजिक समीकरण साधने पर दिया जोर

Last Updated- May 08, 2026 | 9:01 AM IST
Nishant Kumar
निशांत कुमार - File Image

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पहली सरकार का आज बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पांच दलों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 32 नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले 32 लोगों में 15 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), 13 जनता दल (यूनाइटेड), 2 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और 1-1 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से थे।

हम की ओर से केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली। ये दोनों नवंबर में गठित नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल थे।

जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अप्रैल में सम्राट चौधरी के साथ शपथ ली थी और उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। नीतीश कुमार ने अप्रैल में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्य सभा के लिए चुने गए थे। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं और उन्हें छह महीने के भीतर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक के लिए चुना जाना होगा। निशांत के राजनीति में प्रवेश का उद्देश्य जदयू में निरंतरता सुनिश्चित करना है, जहां उनके सहयोग के लिए एक टीम तैयार की जा रही है और कुर्मी समुदाय के साथ-साथ कोइरी-कुशवाहा (जिन्हें बिहार में लव-कुश कहा जाता है) के बीच राजग के समर्थन आधार को बनाए रखना है। मुख्यमंत्री चौधरी भी कुशवाहा समुदाय से आते हैं।

विस्तारित मंत्रिपरिषद में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सवर्णों से 9-9 मंत्री, 7 दलित और 1 मुस्लिम हैं। इसमें 5 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें जदयू से 3 महिलाएं हैं।

Advertisement
First Published - May 8, 2026 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement