facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Assembly Elections 2025: नीतीश के पोस्टरों से पटा पटना, समर्थकों ने कहा-‘टाइगर जिंदा है’

Advertisement

एक अन्य पोस्टर पर लिखा था कि ‘हमारे बिहार में एक स्टार, हर बार नीतीश कुमार’। इसमें नीतीश की बड़ी तस्वीर थी और बैकग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटी तस्वीर थी

Last Updated- November 14, 2025 | 3:36 PM IST
Nitish Kumar

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भारी बढ़त के बीच पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टरों से पट गया। जनता दल (यूनाइटेड) ने कहीं ने कहीं यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बिहार की सत्ता का प्रमुख चेहरा नीतीश हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक विशाल पोस्टर लगाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि नीतीश कुमार एक बैठे हुए बाघ के पास खड़े हैं। इस पर ‘टाइगर अभी जिंदा है’ लिखा हुआ है।

बिहार में एक स्टार, हर बार नीतिश कुमार

दिनभर शहर की मुख्य सड़कों, पार्टी कार्यालयों और मोहल्लों में जद (यू) ने ऐसे कई पोस्टर लगाए हैं। एक अन्य पोस्टर पर लिखा था कि ‘हमारे बिहार में एक स्टार, हर बार नीतीश कुमार’। इसमें नीतीश की बड़ी तस्वीर थी और बैकग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटी तस्वीर थी।

पटना में लगे एक पोस्टर पर ‘बिहार मतलब नीतीश कुमार’ लिखा हुआ था। राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे ने कहा कि इन दृश्य संकेतों ने जद (यू) का साफ संदेश दिया है कि बिहार की राजनीति के मंच पर नीतीश कुमार सिर्फ मुख्य पात्र ही नहीं, पूरी कथा हैं।

Also Read: Bihar Election Results 2025 LIVE: रुझानों में 90 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी, NDA को प्रचंड बहुमत

नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री!

जद (यू) के एक कार्यकर्ता ने कहा, “‘हमारे बिहार में एक स्टार’ सिर्फ प्रशंसा नहीं है। यह याद दिलाना है कि केंद्र में जो भी अंकगणित हो, बिहार की बागडोर नीतीश जी के हाथ में है।” इन पोस्टरों ने उन अटकलों के जवाब में रूप में भी देखा जा रहा है कि चुनाव बाद भाजपा द्वारा नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। भाजपा और जद (यू) ने इन अटकलों को पहले ही खारिज किया था, लेकिन शुक्रवार सुबह के ये दृश्य मानो इसे निर्णायक रूप से शांत करने के लिए तैयार किए गए थे।

उनका कद टाइगर से काफी बड़ा- जायसवाल

मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे ‘टाइगर जिंदा है’ पोस्टरों पर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुस्कुराते हुए कहा, “उनकी कद टाइगर से बड़ा है, काफी बड़ा।” जद (यू) प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजग की मजबूत बढ़त का श्रेय नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी जब तक चाहेंगे, मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनकी इच्छा, जनता की आकांक्षा और राजग का संकल्प सभी एक हैं।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement