facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Assembly Elections 2025: NDA की प्रंचड जीत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- यह सुशासन की जीत है

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले

Last Updated- November 14, 2025 | 5:57 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

Bihar Assembly Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत करार देते हुए कहा कि यह प्रचंड जनादेश जनता-जनार्दन की सेवा करने और प्रदेश लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

प्रधानमंत्री ने NDA सहयोगियों को जीत की बधाई दी

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राजग ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के आधार पर हमें वोट दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राजग परिवार के हमारे सहयोगियों, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई देता हूं।’’

Also Read: Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जीत पर नीतीश कुमार और NDA सहयोगियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता का जताया आभार

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में NDA को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं NDA के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास, यहां के अवसरंचना और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया जाएगा। मोदी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।’’

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement