facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली CM पद की शपथ, लंबी पारी वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में एंट्री

Advertisement

Bihar CM: देश में शायद ही कोई मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सीएम नीतीश कुमार की तरह इतनी बार शपथ ली हो।

Last Updated- November 20, 2025 | 2:00 PM IST
Nitish Kumar oath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘गमछा’ लहराते हुए। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्य के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य के मंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और अन्य लोग मौजूद रहे। (फोटो: PTI)

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर) को पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

देश में शायद ही कोई मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सीएम नीतीश कुमार की तरह इतनी बार शपथ ली हो। उन्हें गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 74 वर्ष की आयु में कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने 19 वर्षीय कार्यकाल को और आगे बढ़ाते हुए एक और उपलब्धि हासिल की और देश के सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले शीर्ष 10 मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए।

1985 में मिली पहली चुनावी जीत

वर्ष 1951 में बिहार के बख्तियारपुर में जन्मे कुमार ने जेपी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा। उन्होंने जनता पार्टी जॉइन की और 1977 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी पहली चुनावी जीत 1985 में हुई।

लगभग पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर में कई बार पाला बदलने के कारण उन्हें ‘पलटू राम’ का उपनाम मिला, जबकि अच्छे शासन के लिए उन्हें ‘सुशासन बाबू’ भी कहा जाता है। जैसे-जैसे देश का राजनीतिक परिदृश्य नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है, कुमार अब भारत के शीर्ष 10 सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं।

लंबे समय तक मुख्यमंत्रियों रहने वाले नेता

सिक्किम: पवन कुमार चामलिंग (25 वर्ष से अधिक) — 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक

ओडिशा: नवीन पटनायक (24 वर्ष से अधिक) — 5 मार्च 2000 से 11 जून 2024 तक

पश्चिम बंगाल: ज्योति बसु (23 वर्ष से अधिक) — 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक

अरुणाचल प्रदेश: गिगोंग अपांग (22 वर्ष से अधिक) — 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999; 3 अगस्त 2003 से 9 अप्रैल 2007 तक

मिजोरम: लाल थानहवला (22 वर्ष से अधिक) — 5 मई 1984 से 21 अगस्त 1986; 24 जनवरी 1989 से 3 दिसंबर 1998; 11 दिसंबर 2008 से 15 दिसंबर 2018 तक

हिमाचल प्रदेश: वीरभद्र सिंह (21 वर्ष से अधिक) — 8 अप्रैल 1983 से 5 मार्च 1990; 3 दिसंबर 1993 से 24 मार्च 1998; 6 मार्च 2003 से 30 दिसंबर 2007; 25 दिसंबर 2012 से 27 दिसंबर 2017 तक

त्रिपुरा: माणिक सरकार (19 वर्ष से अधिक) — 11 मार्च 1998 से 9 मार्च 2018 तक

बिहार: नीतीश कुमार (लगभग 19 वर्ष) — 3 मार्च 2000 से 11 मार्च 2000; 24 नवंबर 2005 से 20 मई 2014; और 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2025 तक

तमिलनाडु: एम. करुणानिधि (18 वर्ष से अधिक) — 10 फरवरी 1969 से 31 जनवरी 1976; 27 जनवरी 1989 से 30 जनवरी 1991; 13 मई 1996 से 14 मई 2001; 13 मई 2006 से 16 मई 2011 तक

पंजाब: प्रकाश सिंह बादल (18 वर्ष से अधिक) — 27 मार्च 1970 से 14 जून 1971; 20 जून 1977 से 17 फरवरी 1980; 12 फरवरी 1997 से 26 फरवरी 2002; 1 मार्च 2007 से 16 मार्च 2017 तक

 

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 20, 2025 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement