facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Election Result: 95% स्ट्राइक रेट के सहारे बिहार में NDA की प्रचंड जीत, महागठबंधन का मजबूत मोर्चे ढहा

Advertisement

बिहार में पूरी चुनावी जंग के दौरान मोदी ही NDA का मुख्य चेहरा रहे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और तीन वामदलों से मिलकर बने महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा

Last Updated- November 14, 2025 | 9:05 PM IST
PM Modi

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शुक्रवार को भारी बहुमत की ओर अग्रसर रहा और 243 में से 200 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगभग 90 प्रतिशत ‘स्ट्राइक रेट’ के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस ‘स्ट्राइक रेट’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और चुनावी नेतृत्व को एक बार फिर पुष्ट किया।

मोदी ही NDA का मुख्य चेहरा रहे

अत्यधिक संवेदनशील माने जाने वाले बिहार में पूरी चुनावी जंग के दौरान मोदी ही NDA का मुख्य चेहरा रहे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और तीन वामदलों से मिलकर बने महागठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सर्वेक्षणों और ओपिनियन पोल में तेजस्वी यादव को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दिखाए जाने के बावजूद, विपक्ष 35 सीट के आसपास सिमटता दिख रहा है।

Also Read: Bihar Election Results 2025 LIVE: तेजस्वी यादव राघोपुर से 14,532 वोटों से जीते

भाजपा का प्रदर्शन दमदार

भाजपा ने 101 में से 35 सीट जीत ली और 55 पर बढ़त बनाई हुई है। पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में जो भी झटका लगा और सहयोगियों पर उसे निर्भर रहना पड़ा, इस विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बलबूते पार्टी उस झटके से उबरेगी और राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उसकी स्थिति मजबूत होगी।

महिला वोटरों से NDA को मिला दम

महिलाओं की भारी मतदान भागीदारी—जो पुरुषों की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक रही—NDA के पक्ष में निर्णायक साबित होती दिखी। कई अध्ययनों ने इशारा किया है कि बिहार में महिला मतदाता परंपरागत रूप से NDA की ओर अधिक झुकाव रखती हैं। बिहार में NDA का प्रदर्शन दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की लगातार मिली सफलताओं की पृष्ठभूमि में आया है।

Also Read: बिहार में NDA की धमाकेदार जीत के बाद बोले PM मोदी: नई MY फॉर्मूला ने पुरानी को मिटा दिया

जदयू का वोट शेयर 19 प्रतिशत

प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला मजबूत समर्थन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुआ। वर्ष 2020 में महज 43 सीट जीतने वाली पार्टी इस बार 24 सीट जीत चुकी है और 64 पर आगे है । उसे लगभग 19 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा (राम विलास) ने दो सीट पर जीत दर्ज की और 17 पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा (राम विलास) ने 29 सीट पर चुनाव लड़ा है। एक सीट पर उसके उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया था। इनमें से 17 सीट 2020 के चुनावों में महागठबंधन के पास थीं, जो इस बार राजग के खाते में चली गईं। सरकार बनाने के लिए 122 सीट का बहुमत आवश्यक है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement