facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bihar Lok Sabha Elections 2024: फाइनल हुआ सीट बंटवारा; 26 सीटों पर लड़ेगी RJD, कांग्रेस में खाते में आई इतनी सीट

Advertisement

महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे की घोषणा तब की है जब एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गयी है।

Last Updated- March 29, 2024 | 2:18 PM IST
Tejasvi Yadav

Bihar Lok Sabha Elections: बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 26 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

घोषणा के अनुसार, कांग्रेस को पूर्णिया लोकसभा छोड़ने के लिए मजबूर किया गया जहां से राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के पति पप्पू यादव को चुनाव लड़ने की उम्मीद थी।

पप्पू यादव ने दावा किया है कि उन्हें राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने कांग्रेस से टिकट मिलने का आश्वासन दिया था। राजद इस सीट पर चुनाव लड़ेगी जिसने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) से उसके खेमे में शामिल हुई बीमा भारती को टिकट दे दिया है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी।

महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे की घोषणा तब की है जब एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गयी है। राजद ने उन सभी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है।

इस पर उसके सहयोगी दलों ने नाराजगी जताते हुए इसे ‘‘एकतरफा कदम’’ बताया था। यहां महागठबंधन के संवाददाता सम्मेलन को राजद नेता तेजस्वी यादव को संबोधित करना था लेकिन वह अनुपस्थित रहे।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे जहां अभी तक नामों की घोषणा नहीं की गयी है।

गौरतलब है कि भाकपा और माकपा भी क्रमश: बेगूसराय और खगड़िया से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी में झा ने कहा, ‘‘हमने सर्वसम्मति से एक फैसला लिया है और हम जीत दर्ज करेंगे।’’

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 2:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement