facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार के उद्योग मंत्री ने 1.81 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने पर कहा- अब हमारा समय है

Advertisement

राज्य ने 19-20 दिसंबर को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ में 423 कंपनियों के साथ निवेश प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किए। 

Last Updated- December 22, 2024 | 3:45 PM IST
बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि अब उनका ध्यान निवेशकों को किए गए हर वादे को पूरा करने पर होगा | (फोटो: पीटीआई)

बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में मिल रहे उद्योग प्रस्ताव के बाद कहा है कि ‘अब हमारा समय है।’ उन्होंने यह बात राज्य को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन में रिकॉर्ड 1.81 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने के बाद कही।

मिश्रा ने आगे कहा कि अब हमारा ध्यान निवेशकों के साथ किए गए सभी वादों के लिए समर्थन प्रदान करने पर केंद्रित रहेगा, ताकि इकाइयां शीघ्र शुरू हो सकें।

उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश और संतुष्ट हूं, और मैं उद्योग विभाग में अपनी टीम का आभारी हूं, जो पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत कर रही है, विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित कर रही है, व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत कर रही है, बिहार के लाभ के लिए प्रयास कर रही है।”

1.81 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव

पिछले सप्ताह ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ निवेशक सम्मेलन के दूसरे संस्करण में राज्य ने कई कंपनियों के साथ 1.81 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इसपर मिश्रा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमें भी इस तरह के आंकड़े की उम्मीद नहीं थी। अब से एक नए बिहार का उदय होगा।”

सम्मेलन की बड़ी सफलता के बाद निवेशक समुदाय ने बिहार को निजी पूंजी के लिए भी आकर्षक स्थान के रूप में देखना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि बिहार के बारे में लोगों की जो धारणा थी कि राज्य निवेशकों के लिए कम अनुकूल है, वह मिथक खत्म हो चुका है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नए बिहार का उदय हो रहा है और मैं इस बात को लेकर पूरी तरह सकारात्मक हूं कि आने वाले वर्षों में जब ये सहमति पत्र परियोजनाओं में तब्दील हो जाएंगे, तो इनका बड़ा प्रभाव होगा।”

423 कंपनियों ने हस्ताक्षर किए

अबतक पिछड़े माने जाने वाले राज्य ने 19-20 दिसंबर को अपने दूसरे निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ में 423 कंपनियों के साथ निवेश प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किए।

मिश्रा ने कहा कि 2023 में निवेशक सम्मेलन के पहले संस्करण में 50,300 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुई थीं। कामकाज के नए तरीके ने राज्य के बारे में एक निवेश गंतव्य के रूप में धारणा में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बिहार में अब सबसे बेहतरीन बुनियादी ढांचे- सड़कों और राजमार्गों से लेकर लगभग 24 घंटे बिजली, औद्योगिक पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) तक की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा से लेकर पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी से लेकर खाद्य प्रसंस्करण और कई अन्य क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

उन्होंने कहा, “बिहार एक ऐसी जगह है जहां आपको वृद्धि के लिए अधिकतम अवसर मिलेंगे। अब हमारा समय है, बिहार का समय आ गया है। अब हमारा ध्यान अपेक्षित मंजूरी और अनुमोदन के अनुसार समझौता ज्ञापनों को परियोजनाओं में परिवर्तित करने पर केंद्रित होगा।”

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 3:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement